Navjot Sidhu on Bhagwant Mann

Punjab News: CM भगवंत मान पर Sidhu का बड़ा ट्वीट, देखें क्या कहा?

Navjot Sidhu tweet on Bhagwant Mann

Navjot Sidhu on Bhagwant Mann

Punjab News : पंजाब के नए नवेले मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कांग्रेस के चर्चित नेता नवजोत सिद्धू ने वीरवार सुबह एक बड़ा ट्वीट किया है| सिद्धू ने भगवंत मान पर पंजाब के बारे में कुछ बातें कही हैं और उनसे कुछ उम्मीद जताई है| सिद्धू ने ट्वीट करते हुए कहा - काफी उम्मीदों के साथ भगवंत मान पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत करेंगे| आशा है कि वह इस अवसर और रास्ते पर आगे बढ़ें और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए पंजाब को जन-समर्थक नीतियों के साथ पुनरुद्धार पथ पर वापस लाएं| ध्यान रहे कि, पंजाब में कांग्रेस की सरकार रहते हुए सिद्धू माफियाओं पर नकेल कसने की बात जोरशोर से उछाल रहे थे|

यह पढ़ें - CM बनते ही भगवंत मान ने AAP विधायकों को दे डाली ये नसीहत

देखें ट्वीट ....


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दे दिया इस्तीफा....

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं| सोनिया गांधी के निर्देश पर उन्होंने इस्तीफा दिया है| बतादें कि, सिद्धू ने बुधवार सुबह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Navjot Singh Sidhu resigns as Punjab Congress Chief) दे दिया| सिद्धू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| उन्होंने इस्तीफे की कॉपी के साथ ट्वीट किया- ''कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है''... सिद्धू ने अपने इस्तीफा पत्र में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है| सिद्धू ने बस इतना लिखा- ''कांग्रेस अध्यक्ष मैडम, मैं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं''| बतादें कि, जहां कांग्रेस पंजाब में नहीं जीत पाई तो सिद्धू भी अपनी अमृतसर पूर्व की सीट नहीं बचा पाए|

यह पढ़ें  - क्या होता है Government का मतलब? भगवंत मान का ये वीडियो देख हंसी आ जाएगी

सोनिया गांधी एक्शन में ....

दरअसल, देश के पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड) के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है| जिसके बाद पार्टी के अंदर हलचल बेहद तेज है| हार पर मंथन चल रहा है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक्शन में आ गईं हैं| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पांचों राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है|