Bhagwant Mann becomes new CM of Punjab

भगवंत मान बने Punjab के नए CM, शपथ लेते ही मंच से AAP विधायकों को दे डाली ये नसीहत

Bhagwant Mann becomes new CM of Punjab

Bhagwant Mann becomes new CM of Punjab

Bhagwant Mann becomes new CM of Punjab : आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री (17वें) बन गए हैं| शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली| पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बतादें कि, भगवंत मान ने शपथ समारोह में पूरे पंजाब को न्योता दे रखा था| जहां भारी संख्या में लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे| इसके अलावा इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक नेताओं और तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी रही|

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया.....

पंजाब सीएम की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने मंच से उनके शपथ समारोह में आये लोगों को सम्बोधित किया| भगवंत मान ने कहा कि पहले तो मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो पंजाब के कोने-कोने से यहां उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आये| खटकड़कलां में शपथ ग्रहण समारोह रखने पर भगवंत मान ने कहा कि यहां आने की एक खास वजह है। पहले शपथ ग्रहण महलों या कोई अन्य जगह या फिर राजभवन में होते थे। लेकिन अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं|

दी नसीहत .....

भगवंत मान ने आगे कहा कि लोगों ने बहुत प्यार दिया है, मैं इसके लिए आभारी हूं| और मैं किसी की भी निंदा या चुगली नहीं करना चाहता और मैं लोगों से और अपने साथियों से भी कहता हूं कि वह भी ऐसा न करें| भगवंत मान ने कहा कि अहंकार कतई नहीं करना है, किसी पर धौस नहीं जमानी है| मान ने कहा कि हमें उन लोगों का भी साथ देना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया| हमारी सरकार उनकी भी सरकार है| ये लोकतंत्र है, यहां कोई किसी को भी वोट डाल सकता है| मान ने कहा कि ऐसी कोई खबर नहीं आनी चाहिए कि हम अहंकार कर रहे हैं| क्योंकि ध्यान रहे कि पब्लिक सबसे बड़ी है| इसी ने अर्श पर पहुंचाया है और यही फर्श पर भी ले आती है|

हम बाहर को भागे जा रहे....

मान ने कहा कि पंजाब के लोग बाहर को भाग रहे हैं लेकिन हमें अब यहीं रहना है| हमें यहां रहकर सबकुछ ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोज़गार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है। आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है| मान ने कहा कि जैसे दिल्ली में लोग विदेशों से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेशों से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे| मान ने कहा कि हम आज से ही काम शुरू कर देंगे क्योंकि पहले से ही बहुत देरी हो चुकी है|

भगत सिंह का शेर पढ़ा ....

"इश्क करना सबका पैदायशी हक है, क्यों ना इस बार वतन की सरजमीन को महबूब बना लिया जाए।"

देखें शपथ समारोह की पूरी वीडियो .....