Monsoon Season Health Tips

Monsoon Season Health Tips : मॉनसून के मौसम में रहना चाहते हैं फिट, तो रखना होगा इन बातों का ख्याल

Monsoon Season Health Tips

Monsoon Season Health Tips

Monsoon Season Health Tips : क्योंकि कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और इससे लोगों गर्मी से राहत मिली है। पर इस मौसम में बारिश के पानी से कई बीमारियां भी आ जाती है जैसे की डेंगू, मलेरिया। इस मौसम में जरूरी है कि आप सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें और सावधान रहें। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा संक्रमण बाहर के खाने से ही फैलता है। इसलिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो इन बातों का ख्याल रखें। इसलिए हम आप को बताएंगे की मानसून सीजन में कैसे खुद को फिट रख सकते है। 

कम खाएं नमक: मॉनसून के वक्त हमें खाने में नमक कम या स्वादानुसार ही रखना चाहिए। शरीर में नमक सोडियम की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है, जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है। हाइपरटेंशन, कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज और डायबिटीज के रोगियों को भी खाने में नमक हिसाब से लेना चाहिए। 

सीजनल फलों का करें सेवन: इस मौसम में सिर्फ सीजनल फलों का ही सेवन करना चाहिए। बारिश के मौसम में आप जामुन, पपीता, बेर, सेब, अनार, आड़ू और नाशपाती जैसे फलों को खा सकते हैं। इन फलों से मिलने वाला न्यूट्रीशन शरीर को इंफेक्शन, एलर्जी और सामान्य रोगों से दूर रखता है।

भरपूर नींद लें : मॉनसून में हमें इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाला फूड खाना चाहिए। इसमें आपको कद्दू, ड्राय फ्रूट्स, वेजिटेबल सूप, चुकंदर और टोफु जैसी चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

स्ट्रीट फूड से बचें: बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने का काफी मन करता है लेकिन अगर आपको सेहत प्यारी है तो बाहर के खाने से बचना चाहिए। स्ट्रीट फूड को बनाते वक्त हाइजीन का उतना ध्यान नहीं रखा जाता. ऐसे में कई बार रखा हुआ या तला भुना खाने से पेट में दिक्कत हो सकती है।

कच्चा खाने से परहेज : मॉनसून में आपको कच्चा खाना खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में मेटाबोलिज्म काफी धीरे काम करता है। जिसकी वजह से खाना देर से पचता है। बारिश में बाहर का जूस और सलाद खाने से बचें। ज्यादा देर से कटे हुए फल भी ना खाएं।