Monsoon active again in Haryana: हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब

हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय: 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब

undefined

Monsoon active again in Haryana:

Monsoon active again in Haryana:  हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। इस मानसून सीजन में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। बारिश से प्रदेश में 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 70 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है।

हिसार में पिछले 15 दिनों से स्टेट और नेशनल हाईवे जलमग्न हैं। हिसार से चंडीगढ़, हांसी से बरवाला, हिसार से राजगढ़, हिसार से तोशाम और हिसार से भादरा मार्ग प्रभावित हैं। कई गांवों के मार्ग डायवर्ट किए गए हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक है। हिमाचल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी युक्त हवाएं प्रदेश में बारिश का कारण बन रही हैं। अंबाला, पंचकूला समेत पूर्वी जिलों में मध्यम बारिश, जबकि सिरसा, फतेहाबाद सहित पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।