चंडीगढ़ में JITO बिज़नेस नेटवर्क (JBN) का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल मुख्य अतिथि

चंडीगढ़ में JITO बिज़नेस नेटवर्क (JBN) का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल मुख्य अतिथि

JITO Chandigarh Launches ‘AARAMBH’

JITO Chandigarh Launches ‘AARAMBH’

JITO Chandigarh Launches ‘AARAMBH’: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग द्वारा जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम “आरंभ (AARAMBH)” आज द ललित, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक जैन उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा माननीय राज्यपाल का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि JITO बिज़नेस नेटवर्क (JBN) उद्यमियों को आपसी सहयोग, नैतिक व्यापार और मजबूत नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगा तथा युवा उद्यमियों और MSME सेक्टर को सशक्त बनाएगा।
यह आयोजन जीतो चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन श्री लोकेश जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन एवं श्री महावीर जैन, मुख्य सचिव श्री सुनील जैन, संयुक्त सचिव श्री समीर जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुधीर जैन, तथा जीतो चंडीगढ़ यूथ विंग से श्री अक्षीत जैन एवं श्री सम्यक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (JBN) चंडीगढ़ चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। JBN का उद्देश्य जैन उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को एक संगठित एवं भरोसेमंद बिज़नेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जिससे आपसी सहयोग एवं व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा मिले।
JBN चंडीगढ़ चैप्टर का संचालन श्री आकाश जैन (कन्वीनर) एवं श्री अजय जैन (को-कन्वीनर) द्वारा किया जाएगा। साथ ही रेफरल एवं इंस्पायर ग्रुप में श्री मनीष जैन, सुश्री रूपल जैन एवं श्री अक्षय जैन अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।
“आरंभ” कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसने जैन समाज के व्यापारिक नेटवर्क को संगठित करने की दिशा में एक सशक्त कदम रखा।