UP: अम्बेडकरनगर में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, 3 की मौत

UP: अम्बेडकरनगर में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, 3 की मौत

Road Accident in Ambedkar Nagar

Road Accident in Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर/रायबरेली: Road Accident in Ambedkar Nagar: यूपी के अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गईहादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. वहीं, रायबरेली में रविवार की सुबह कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक डंपर चौराहे पर बने गोल चक्कर से टकरा गई. गनीमत यह रही, कोई जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर, कंडक्टर सही सलामत बच गए.

अंबेडकरनगर सड़क हादसे में तीन की मौत: अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह को तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गईहादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला समेत तीन बच्चे घायल हो गए. सभी लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे.

सूचना मिलते ही बेवाना थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहीं, मृतकों की पहचान विजय कुमार यादव पुत्र भगवान दास (50), लक्ष्मी (40), वीर पुत्र विनय कुमार यादव (6) के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह बताया कि हादसे के कुछ देर बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात चालू कराया. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रायबरेली में डंपर गोल चक्कर से टकराई: रायबरेली में रविवार की सुबह कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक डंपर चौराहे पर बने गोल चक्कर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोल चक्कर क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जेसीबी मशीन से किनारे कर आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया.

गुरबख्शगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस ने मौके पर से क्षतिग्रस्त डंपर किनारे कराकर आवागमन सुचारू कराया.