Monsoon 2023 Updates: इंतजार खत्म! बस पहुंच ही रहा है मॉनसून; करेगा झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली तक कब आएगा?

इंतजार खत्म! बस पहुंच ही रहा है मॉनसून; करेगा झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली तक कब आएगा?

Monsoon 2023 Updates

Monsoon 2023 Updates Kerala Weather Updates

Monsoon 2023 Updates: मॉनसून को लेकर अब इंतजार खत्म होने वाला है। समझिए कि मॉनसून आ ही गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, केरल में मॉनसून की दस्तक दिख रही है। मॉनसून की दस्तक के साथ ही सोमवार से केरल में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही देश के अन्य कुछ हिस्सों में भी बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश की संभावना है। बतादें कि, इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मॉनसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की संभावना जताई थी।

दिल्ली तक कब आएगा मॉनसून? अगले हफ्ते बारिश

वैसे केरल पहुंचने के बाद मॉनसून अलग-अलग दिनों की संख्या में देश के अन्य राज्यों में एक्टिव हो जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार 30 जून के आसपास दिल्ली एनसीआर में मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि, अगले हफ्ते तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। लेकिन दिल्‍ली का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचेगा। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप से राहत नहीं मिलेगी। दिल्ली में उमस बढ़ सकती है।

ध्यान रहे कि, पिछले साल 29 मई के आसपास मॉनसून केरल पहुंच गया था। आपको बतादें कि, मॉनसून आने की सामान्य तिथि 1 जून के आसपास मानी जाती है लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस बार 1 जून सामान्य तिथि से करीब तीन दिन बाद मॉनसून दस्तक देगा। आपको यह भी बतादें कि, केरल में मॉनसून आने के साथ भारत में 4 महीने की वर्षा ऋतू की शुरुवात हो जाती है।

इस साल मॉनसून औसत रहेगा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मॉनसून सामान्य रहने की सबसे अधिक संभावना है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि, अगर सभी जगह लगभग समान बारिश हो तो स्थिति अच्छी रहेगी। कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर हमें हर जगह समान बारिश मिलेगी तो कृषि पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया कि, उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश होगी।

यह भी पढ़ें-  बताइए! सेक्स भी अब खेल हो गया; यहां चैंपियनशिप प्रतियोगिता हो रही आयोजित, 8 जून से शुरू, लोग यकीन नहीं कर पा रहे