मोहाली नगर निगम चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे; AAP ने इन वार्डों पर दर्ज की बड़ी जीत, जानें कांग्रेस और बीजेपी कहां-कहां जीती?
Mohali Nikay Chunav Ward Wise Result 2026 Aam Aadmi Party vs Congress
Mohali Nikay Chunav Result 2026: पंजाब निकाय चुनाव 2026 में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। चुनाव नतीजों में AAP की आंधी देखने को मिली। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग की गिनती की शुरुवात से ही आम आदमी पार्टी ने बम्पर बढ़त बनाकर रखी और पार्टी सबसे आगे बनी रहे। अन्य स्थानीय निकायों के साथ-साथ मोहाली नगर निगम के अधिकतर वार्ड भी आम आदमी पार्टी के ही खाते में गए। मोहाली के ज़्यादातर वार्डों में AAP ने जीत हासिल की है।
पंजाब इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नतीजों के अनुसार, मोहाली नगर निगम के वार्ड 2, 3, 4, 5, 6, 8, 11, 16, 17, 26, 28, 29, 31, 32, 33, 34, 36, 38, 39, 42, 43, 45, 47 और वार्ड 50 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 1, 12, 14, 15, 27, 30, 37 और वार्ड 46 में कांग्रेस की जीत हुई है। जबकि वार्ड 10, 13 और 35 में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। इसके अलावा वार्ड 7, 9 और वार्ड 44 में अकाली दल ने जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी ने वार्ड 41, 48 और 49 में जीत दर्ज की है।
मोहाली के अन्य वार्डों की तस्वीर भी कुछ ही देर में स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन सामने आए नतीजों से एक बात साफ है कि मोहाली नगर निगम पर भी आप का कब्जा होने जा रहा है।
कौन उम्मीदवार कितने वोटों से जीता?
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
मोहाली के अन्य सभी वार्डों के नतीजे बहुत जल्द यहीं अपडेट किए जाएंगे, आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें...
AAP का दबदबा कायम
मसलन आम आदमी पार्टी की राज्य में लहर अभी भी बरकरार है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आप के लिए यह एक अच्छा संकेत है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही निकाय चुनाव में बम्पर जीत का दावा किया था। नतीजों के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढ़ोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। जीत की खुशी में आप कार्यकर्ता डांस करते हुए एक-दूसरे के साथ गुलाल-अबीर की होली खेलते हुए देखे जा रहे हैं। इस बड़ी जीत पर पंजाब AAP प्रभारी मनीष सिसोदिया और मंत्री हरपाल चीमा भी थिरकते नजर आए।
26 मई को कराई गई थी वोटिंग
गौरतलब है कि पंजाब में 26 मई को आठ नगर निगमों- मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से वोटिंग कराई गई थी। बता दें कि पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों को प्रदेश की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि पंजाब में अगले साल 2027 फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजे किसी भी पार्टी के लिए बेहद अहम हैं और उसका भविष्य तय करने वाले हैं।