चंडीगढ़ में पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; 17 जुलाई को VVIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर आम आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
Chandigarh Traffic Advisory 17 July PM Modi VVIP Visit Arrangements
Chandigarh Traffic Advisory 17 July: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (17 जुलाई) को चंडीगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में उनका अहम कार्यक्रम होना है. जिसके चलते शहर हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा मुस्तैद कर दी गई है. वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी के VVIP मूवमेंट के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी कुछ अस्थायी बदलाव किया गया है.
चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार (17 जुलाई) को VVIP मूवमेंट के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस दिन सुबह से दोपहर 3 बजे तक शहर के विभिन्न रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. यानि आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी जा रही है. चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि शहर में स्पेशल अरेंजमेंट को देखते हुए कुछ रास्तों पर गाड़ियों का ट्रैफिक डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जा रहा है.
चंडीगढ़ पुलिस ने जारी ट्रैफिक एडवाइजरी में जानकारी दी है कि 17 जुलाई को VVIP के मूवमेंट के दौरान चंडीगढ़-नयागांव बैरियर से PEC लाइट पॉइंट की ओर सेक्टर 2/3/10-11 चौक तक ट्रैफिक डायवर्ट/रिस्ट्रिक्टेड रहेगा. इसके अलावा कुछ और मार्गों पर भी ट्रैफिक मूवमेंट रिस्ट्रिक्ट/डायवर्ट किया जा सकता है. पुलिस ने शहर के आम लोगों से अपील है कि वे दोपहर 3:00 बजे तक सम्बंधित रास्तों पर आवाजाही करने से बचें और किसी भी कंजेशन/असुविधा से बचने के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्ते अपनाएं.
यह भी पढ़ें-
निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें वाहन
एडवाइजरी में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की और से यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम में जो भी गेस्ट, इनवाइटी और ऑफिशियल स्टाफ शामिल होने आ रहा है, उनसे अपील की जाती है कि वे अपनी गाड़ियां सिर्फ तय पार्किंग लॉट पर ही पार्क करें. इसके अलावा आम लोगों को सलाह है कि वे अपनी गाड़ियां साइकिल ट्रैक/पैदल चलने के रास्ते और नो पार्किंग एरिया में न ही पार्क करें और न ही वहां चलायें. नहीं तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और गाड़ियों को टो करके ले जाया जाएगा.
सोशल मीडिया हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट लें
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है वह ट्रैफिक पुलिस के सम्बंधित सोशल मीडिया हैंडल पर रियल-टाइम अपडेट फॉलो करते रहें. वहीं ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि, ट्रैफिक डायवर्जन/प्रतिबन्ध आम जनता को होने वाली किसी भी परेशानी के लिए बहुत खेद है. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस आम जनता से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील करती है.
पहले ही अलर्ट कर देती है चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस जितनी सड़कों पर एक्टिव है उतनी ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो रखी है. चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस शहर में रस्तों के बंद होने या सड़कों पर कोई और समस्या, जिससे ट्रैफिक में रुकावट पैदा हो रही है. उस बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को पहले ही अलर्ट कर देती है, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े.
