हिमाचल के रामपुर बुशहर में एचआरटीसी बस हादसा, 15 यात्री घायल; जांच में जुटी पुलिस

1000262624

HRTC bus accident in Rampur Bushahr, Himachal

रामपुर बुशहर। HRTC bus accident in Rampur Bushahr, Himachal, शिमला जिले के पुलिस थाना ननखड़ी क्षेत्र के तहत बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर (खनेरी) रामपुर लाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस रामपुर से खोलीघाट के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। खोलीघाट के समीप अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं।

घायलों को पहुंचाया जा रहा अस्पताल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार गंभीर रूप से घायल मरीजों का पहले खनेरी अस्पताल में उपचार किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला या अन्य उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने