रात के अंधेरे में मंदिर में घुसा चोर, दानपात्र तोड़ते हुए ऐसे पकड़ा गया

Attempt to burgle temple backfires

Attempt to burgle temple backfires

पिंजौर महादेव कॉलोनी के नगर खेड़ा मंदिर में दानपात्र तोड़ते हुए एक चोर को पकड कर स्थानीय लोगों ने किया पुलिस के हवाले । । जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी सतीश ने बताया कि रात करीब सवा 2 बजे महादेव कॉलोनी में एक विशाल नामक युवक जो की इसी कॉलोनी का स्थानीय निवासी है नगरखेड़ा मंदिर में लगे दान पात्र को तोड़ते हुए पकड़ा गया । उनसे मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों को नगर खेड़ा मंदिर से कुछ संदिग्ध आवाज आई और जब नगर खेड़ा मंदिर के सीसीटीवी कैमरे देखे तो पाया कि एक युवक किसी औजार से दानपात्र को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। वहीं इस घटना को लेकर आस पास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वहीं चोर को दबोच लिया गया और उसकी चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया गया । उन्होंने बताया कि वह किसी औजार से दान पात्र को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।  उन्होंने बताया की घटनाक्रम की सूचना तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले किया। लोगों ने बताया कि पहले भी नगर खेड़ा मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्तियां खंडित की गई थी।