धर्मशाला नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सम्पन्न, भाजपा के शमशेर नेहरिया बने मेयर

धर्मशाला नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सम्पन्न, भाजपा के शमशेर नेहरिया बने मेयर

Mayoral and Deputy Mayoral elections concluded

Mayoral and Deputy Mayoral elections concluded

धर्मशाला। Mayoral and Deputy Mayoral elections concluded, नगर निगम धर्मशाला में बुधवार को मेयर और डिप्टी मेयर का फैसला हो गया। वार्ड नंबर 2 के पार्षद शमशेर नेहरिया नगर निगम धर्मशाला के मेयर बने हैं। इसके अलावा वार्ड आठ की पार्षद प्रेरणा गुलेरिया डिप्टी मेयर बनी हैं। भाजपा के 11 पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षद नरेश चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। 

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल और जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर भी मिनी सचिवालय पहुंचे थे।

17 में से 11 पार्षद भाजपा के

नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने पांच और निर्दलीय ने एक सीट जीती थी। भाजपा यहां बहुमत में थी, लेकिन तीन पार्षदों पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद कार्रवाई का खतरा था। डीसी कांगड़ा ने सरकार को अतिक्रमण से संबंधित जांच रिपोर्ट भेज दी है। 

Dshala Mayor 1

कई पार्षदों को लगा झटका

धर्मशाला नगर निगम महापौर उपमहापौर चुनाव में कइयों को झटका लगा है। महापौर व उपमहापौर का ख्वाब पाले बैठे कुछ पार्षदों को उस वक्त झटका लगा जब बैठक हाल में उपायुक्त के समक्ष महापौर के लिए नाम प्रस्तावित हुआ। इसके बाद उपमहापौर के लिए नाम प्रस्तावित हुआ। कुछ अन्य पार्षद भी अपना नाम सुनने के इच्छुक थे, लेकिन सब कुछ पार्टी के घेरे में हो रहा था। 

विपक्षी कांग्रेस पार्षद कोई भी मौके पर नहीं था, निर्दलीय पार्षद नरेश कुमार भी बैठक में पहुंचे थे। भाजपा के 11 पार्षद, पादेन सदस्य विधायक सुधीर शर्मा सहित निर्दलीय नरेश कुमार सहित 13 लोग चुनाव प्रक्रिया में मौजूद थे।

दाड़ी के पार्षद तबीयत का बहाना बनाकर बाहर गए

इस बीच जब उम्मीद मुताबिक नाम न आए तो वार्ड 13 दाड़ी के पार्षद तबीयत का बहाना बनाते हुए वहां बैठक हाल से बाहर चले गए। हालांकि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था और सर्वसहमति से नगर निगम महापौर व उपमहापौर का चुनाव हो गया। जबकि एक पार्षद का व्यवहार अन्य भाजपा पार्षदों को अखर गया और आपस में इसको लेकर चर्चा भी करते रहे।

शपथ के बाद जश्न

शपथ के बाद फिर जश्न का दौर शुरू हुआ। साथ ही नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर व विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान मंदिर में माथा टेका और इस दौरान कचहरी चौक में आतिशबाजी भी की गई। कचहरी में मौजूद कार्यकर्ताओं को विधायक सुधीर शर्मा ने संबोधित किया और उन्हें जीत के लिए बधाई दी। साढ़े चार बजे महापौर व उपमहापौर ने विधायक सुधीर शर्मा के साथ समृद्धि भवन नगर निगम कार्यालय में एंट्री की और यहां पर कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और दोनों महापौर व उपमहापौर ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।