कुल्लू अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर के बाद स्टाफ नर्स भी निलंबित
Major action taken in the case of a woman's death
Major action taken in the case of a woman's death, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता महिला की मौत के मामले में डॉक्टर के बाद अब स्टाफ नर्स रेशमा को भी निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मृतका के परिजनों की शिकायत और चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन के आदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय शिमला के निदेशक की ओर से जारी किए गए हैं। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच जारी रहने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित रखने के आदेश जारी किए हैं।
उधर, इस मामले में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि आदेश के अनुसार जांच पूरी होने तक स्टाफ नर्स निलंबित रहेगी। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है और सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले इसी मामले में संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।