Maharashtra Train Passengers Death: महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से बाहर गिरे कई यात्री, इतनों की मौत, इतने घायल

महाराष्ट्र में बहुत भयानक हादसा; चलती ट्रेन से बाहर गिरे कई यात्री, ज्यादा भीड़ बनी वजह, इतनों की मौत, इतने घायल, मचा हड़कंप

Maharashtra Train Passengers Death

Maharashtra Thane Train Tragedy Many Passengers Death News

Maharashtra Train Passengers Death: महाराष्ट्र के ठाणे में बहुत भयानक हादसा हुआ है। यहां मुंब्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक मुंबई लोकल ट्रेन से कई यात्री बाहर ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन से गिरने वाले यात्रियों की संख्या 10 से 12 बताई जा रही है। वहीं जानकारी मिल रही है कि, इस हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि अन्य कई यात्री घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं इतने बड़े हादसे से हड़कंप मच गया है। हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

चलती ट्रेन से बाहर गिरे यात्री

बताया जाता है कि, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त लोकल ट्रेन चल रही थी और CSMT की ओर जा रही थी। लेकिन इसी दौरान मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से यात्री एक के बाद एक बाहर ट्रैक पर गिरने लगे। जब तक ट्रेन रुकती और स्थिति कंट्रोल की जाती तब तक कई यात्री नीचे गिर चुके थे। माना जा रहा है कि, लोकल ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी। जिसकी वजह से यह हादसा पेश आया। भीड़ की धक्का-मुक्की की वजह से यात्री ट्रेन से बाहर गिरते गए। वह संभल नहीं पाये।

स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची

इस बड़े हादसे के बाद रेलवे प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की है। वहीं सेंट्रल रेलवे ने बताया कि, इस हादसे के चलते स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। यानि लोकल ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है। वाकई यह एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा है।

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की हालत किसी से नहीं छिपी

महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की हालत किसी से नहीं छिपी है। लगातार यहां की लोकल ट्रेनें लोगों की जान के लिए खतरा बनी हुईं हैं। दरअसल, महाराष्ट्र की मुंबई सहित तमाम लोकल ट्रेनों में जिस संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। वो बहुत ज्यादा है। जिस समय ट्रेन स्टेशन पर पहुँचती है तो भीड़ का एक बड़ा हुजूम ट्रेन में घुसने की कोशिश करता है। लोग ट्रेन में घुसने के लिए पूरा ज़ोर लगाते हुए देखे जाते हैं। मौके की पूरी तस्वीर बेहद ही भयानक होती है।