मोहन लाल बड़ौली को मिली नई जिम्मेदारी, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन नियुक्त

मोहन लाल बड़ौली को मिली नई जिम्मेदारी, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन नियुक्त

1000270291

Mohan Lal Badoli gets new responsibility

चंडीगढ़। Mohan Lal Badoli gets new responsibility, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रधान मोहन लाल बड़ौली अब सरकार में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन बनाया गया है। बड़ोली से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी यह पद संभाल चुके हैं।

करीब दो महीने पहले ही भाजपा ने प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए मोहन लाल बड़ौली की जगह डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बड़ौली को अब सरकार में एडजस्ट किया जा सकता है।

प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय बड़ौली सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रह चुके हैं। हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सोनीपत संसदीय क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। संगठन में उनका लंबा अनुभव है।

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन के रूप में बड़ौली अब प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों के संचालन और उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित वेतन, भत्ते, कार्यकाल और अन्य सेवा शर्तों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल केवल नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है।

सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन मूल्यांकन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।