Salman Khan: 'सलमान खान डर गया...' खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा, छात्रों के प्रोटेस्ट पर पोस्ट को लेकर हो रहे थे ट्रोल

'सलमान खान डर गया...' खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा, छात्रों के प्रोटेस्ट पर किए गए इस पोस्ट को लेकर हो रहे थे ट्रोल

Salman Khan dar Gaya

Salman Khan dar Gaya, Salman reply to trollers over his post on CJP Protest

Salman Khan dar Gaya: पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के नेतृत्व वाले युवा-छात्रों के प्रदर्शन को बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है. कई टीवी और फिल्मी हस्तियों ने प्रदर्शन को सपोर्ट किया है. वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के भी छात्रों के प्रदर्शन पर 2 पोस्ट सामने आए. सलमान ने जब सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया और जिस अंदाज में छात्रों के लिए अपनी आवाज उठाई तो उनकी खूब सराहना की गई. लेकिन वही सलमान खान जब पीएम मोदी के बयान के बाद छात्रों को घर लौटने को कहते हैं तो ट्रोल होने लगते हैं. जो लोग सलमान को पहले हीरो बता रहे थे वो अब सलमान को न जाने क्या-क्या कहने में लग गए.

अब सलमान की ट्रोलर्स को दो टूक

इधर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किये जा रहे सलमान खान ने ट्रोलर्स को अब अपने अंदाज में दो टूक जवाब दिया है. सलमान खान ने रात ढाई बजे के करीब सोशल मीडिया पर जिम में पसीना बहाते हुए अपनी 2 तस्वीरें शेयर कीं और साथ में जो कैप्शन दिया वो सीधेतौर पर न सही पर निशाना सीधे ट्रोलर्स पर था और इशारों में यह जवाब था- 'Salman Khan darrrrr Gaya…. Hmmmm Joe darr gaya vo mar gaya..' सलमान खान का यह कैप्शन चर्चा में बना हुआ है.

सलमान इस पोस्ट को लेकर हुए ट्रोल

दरअसल सलमान जिस पोस्ट को लेकर ट्रोल हुए वो पोस्ट उन्होंने 23 जुलाई की रात किया था. पोस्ट में सलमान ने लिखा था, '' स्टूडेंट्स पढ़ाई और सिक्योरिटी के मामले में टॉप प्रायोरिटी पर हैं, इसलिए उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है और उनके पेरेंट्स को भी उनकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. माननीय प्राइम मिनिस्टर ने ट्वीट किया है, और मुझे यकीन है कि वह उन सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे जो इस लीक के लिए ज़िम्मेदार हैं. तो स्टूडेंट्स, प्लीज़ अपने पेरेंट्स और घर वापस चले जाओ.'' सलमान ने आगे लिखा था, ''सोनम, हो गया भाई, इसे आगे मत बढ़ाओ, अगर ज़रूरत पड़ी, तो एक और दिन के लिए ये बचाकर हिम्मत रखो.''

क्या हुआ अमित शाह की धमकी से डर गए?

सलमान खान के इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया. कोई कह रहा था कि क्या अमित शाह ने अगली फिल्म को बैन करने की धमकी दी है? किसी ने कहा कि मोदी का फ़ोन आ गया क्या? वहीं किसी ने कहा कि चिंता मत करो सलमान खान, मोदी के जाने के बाद भारत के लोग यह पक्का करेंगे कि तुम्हें अपनी बोलने की आज़ादी वापस मिल जाए. इस तरह के न जाने कितने कमेन्ट सलमान की पोस्ट पर किये गये.

वहीं इससे पहले की पोस्ट में सलमान खान ने कहा था कि देश में एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए. उन्होंने छात्रों के इस स्टैंड की तारीफ की है कि वे देश में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए आगे आये. वहीं सलमान ने यह भी कहा कि एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक मोड़ लेना, यह देखकर बेहद दुख होता है. यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए. इसका श्रेय सिर्फ़ और सिर्फ़ हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए.