छह दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु; वैष्णो देवी यात्रा पर फैसला बाकी

छह दिन बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु; वैष्णो देवी यात्रा पर फैसला बाकी

1000269817

Amarnath Yatra resumes after six days

जम्मू। Amarnath Yatra resumes after six days, लगातार वर्षा के चलते छह दिन से स्थगित श्रीअमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर बहाल हो रही है। मौसम में आए सुधार के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया। हालांकि, श्रद्धालुओं को शनिवार तड़के जम्मू से केवल बालटाल मार्ग से यात्रा पर भेज दिया गया है।

पहलगाम मार्ग से यात्रा फिर शुरू करने का निर्णय अभी यात्रा मार्ग की स्थिति व मौसम को देखते हुए बाद में लिया जाएगा। जम्मू में रुके शिवभक्तों को जब बालटाल मार्ग से यात्रा पर रवाना करने की जानकारी मिली तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव व जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाए।

कब शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा?

वहीं, माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर बहाल करने का अभी निर्णय नहीं लिया गया है। इसको लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है।

कटड़ा में अभी भी करीब 15,000 श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले छह दिन से जम्मू में रुके श्रद्धालु श्रीअमरनाथ यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोपहर बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ तो श्रद्धालुओं को उम्मीद जगने लगी कि यात्रा शुरू की जा सकती है।

प्रशासन से लेकर लंगर संगठन फिर सक्रिय

प्रशासन ने यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती के साथ लंगर संगठन भी सक्रिया हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के कारण प्रभावित मार्ग को खोलने का काम दिनभर जारी रहा। शाम को इसे बहाल कर दिया गया। वहीं दो दिन पहले अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को दी बधाई

शाम को जम्मू में आधार शिविर भगवती नगर स्थित यात्री निवास में घोषणा की गई कि शनिवार तड़के श्रद्धालुओं को बालटाल से रवाना किया जाएगा। इसके बाद यात्री निवास में टिकट काउंटर समेत हर जगह हलचल शुरू हो गई। हर तरफ महादेव के जयघोष गूंजने लगे। सुरक्षाबल ने भी सक्रिता बढ़ा दी। कई श्रद्धालुओं की आंखों में खुशी के आंसू थे। श्रद्धालु एक-दूसरे को बधाई देते भी नजर आए।