Himachal Horrific Accident: हिमाचल में बेहद दर्दनाक हादसा, 13 की मौत; टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी चट्टान गिरी

हिमाचल में बेहद दर्दनाक हादसा, 13 की मौत; टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी चट्टान गिरी, गाड़ी के चीथड़े उड़े, हादसे के बाद लगी आग, वीडियो

Himachal Lahaul-Spiti 13 people Killed In Horrific Accident

Himachal Lahaul-Spiti 13 people Killed In Horrific Accident

Himachal Horrific Accident: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अचानक लैंडस्लाइड हुआ और एक टाटा सूमो टैक्सी पर पहाड़ी चट्टान गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि भारी-भरकम चट्टान के टुकड़ों तले दबकर गाड़ी के चीथड़े उड़ गए और उसमें आग लग गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. जिनके क्षत-विक्षत शव निकाले गए हैं.

वहीं 2 लोग सुरक्षित बचे बताये जा रहे हैं. जो कि घायल हैं और खतरे से बाहर हैं. मिली जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो टैक्सी में कुल 15 लोग सवार थे. हादसे से मौके पर हाहाकार मच गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और उनकी शिनाख्त करते हुए आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है.

JCB की मदद से हटाया गया पहाड़ी मलबा

Himachal Lahaul-Spiti 13 people Killed In Horrific Accident

हादसे का दिल दहलाने वाला मंजर

मौके पर हादसे का दिल दहलाने वाला मंजर दिखा है. हादसे के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं. बताया जाता है कि 15 लोगों से भरी यह टैक्सी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी. इसी दौरान लाहौल-स्पीति में कहुडू नाला के पास पहाड़ी चट्टान गिरने की चपेट में आ गई. गाड़ी का पूरा हिस्सा पहाड़ी मलबे में दबकर पिच्ची हो गया. और दुखद बात ये है कि बताया जा रहा है कि मृतकों एक 6 महीने का बच्चा भी है. जो कि दुनिया देखने से पहले ही अलविदा कह गया.

वीडियो