श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बघौला पलवल में शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद जी का 120वा जन्म दिवस जन सेवा रूप में मनाया

The 120th birth anniversary of martyr Pandit Chandrashekhar Azad

The 120th birth anniversary of martyr Pandit Chandrashekhar Azad

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: श्री सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के संयुक्त तत्वाधान में लाइफलाइन चैरिटेबल ब्लड सेंटर पलवल द्वारा 54 यूनिट बल्ड एकत्रित कर रक्त वीरों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को याद कर जनसेवा , मानवसेवा, रक्त दान महादान जैसा सन्देश दिया।
वही सैकड़ों स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने सी. पी. आर. (CPR) ट्रेनिंग के महत्व को समझते हुए सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। सीपीआर प्रशिक्षण रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से दिया गया।
 रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने अपनी टीम के साथ लोगों को सीपीआर कब किस स्थिति में किसे देना होता है के बारे में बताया एवं सी.पी.आर. देने के तरीके बारे लोगों को प्रशिक्षित किया। 
ग्रामीण महिलाओं ने सीपीआई प्रशिक्षण की स्वयं प्रेक्टिस करके अत्यंत हर्ष महसूस किया और बताया कि अब हम किसी की जान बचाने वाली रक्षा विधि के बारे में भले प्रकार से ट्रेड हुए हैं अब हम किसी की जान बचाने में सहयोगी होंगे। 
FOUV INNOVATION FOUNDATION द्वारा इस कार्यक्रम में पौधों रोपण करके शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के नाम पर पौधा लगाया। 
अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा बबली इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। पंडित ललित आजाद (जिला संयोजक पलवल) श्री सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं (राष्ट्रीय प्रवक्ता) अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
श्री ललित आजाद जो ने बताया की श्री सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पूरे हरियाणा में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेकर हम लोगों को सी.पी.आर. प्रशिक्षण एवं ब्लड डोनेशन तथा अन्य सामाजिक सेवाओं के बारे में जागरूकता अभियान निरंतर चला रहे हैं।
जिन शहीदों ने देश की आजादी में अपना बलिदान एवं योगदान दिया उनको समय-समय पर याद करके उनके जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम निरंतर कर रहे हैं।
श्री विष्णु दास श्रीजी सेवा समिति होडल, गणेश गौतम,महावीर पंडित सिंह (जिला सहसंयोजक) श्री सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री विनोद सोलड़ा, प्रवीण कुमार पलवल, सौरव शर्मा अल्हापुर, ओमन शर्मा,आकाश वशिष्ठ, मुकेश पंडित, सुंदर वशिष्ठ, युवराज, गजेंद्र, कालूराम, टीकाराम, विशन दत्त, ओमप्रकाश, ठंडीराम, रजनी वशिष्ठ, विमलादेवी, रजनी मुख्य तौर पर कार्यक्रम में मौजूद रहे