दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद
Major crackdown by Delhi's Kotwali Police
दिल्ली: Major crackdown by Delhi's Kotwali Police, कोतवाली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार, 8 चोरी के दोपहिया वाहन और अवैध हथियार बरामद
दिल्ली के नॉर्थ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने रेड फोर्ट पुलिस पोस्ट की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो शातिर स्नैचरों आरिश उर्फ आरिस और शाहिद उर्फ अक्रम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 चोरी के दोपहिया वाहन (5 बाइक, 3 स्कूटी), एक छीना गया वीवो मोबाइल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल स्नैचिंग के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल करने की बात कबूल की। दोनों के खिलाफ पहले से लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी और स्नैचिंग के कुल 9 मामलों का खुलासा हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।