BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन

1000269271

Marathon 2-hour meeting between the governmen

नई दिल्ली। नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अहम बैठक की। विट्ठल पटेल हाउस में लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और छात्रों की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि CJP प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। प्रतिनिधियों ने सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें और परीक्षा सुधार से जुड़े 5 सुझाव रखे हैं।

कल फिर होगी मुलाकात

पत्रकारों से बातचीत के दौरान नड्डा ने आगे बताया कि सरकार ने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि वे आपस में चर्चा करने के बाद शनिवार दोपहर फिर से प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे और अपने जवाब से अवगत कराएंगे।

बता दें कि इस बैठक में CJP की ओर से मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका शामिल हुए। इससे पहले CJP ने सरकार के साथ बातचीत के लिए दो शर्तें रखी थीं, पहला शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो और प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा मिले। हालांकि, संगठन अभी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मुख्य मांग पर अड़ा हुआ है।

सोनम वांगचुक ने खत्म किया भूख हड़ताल

दूसरी ओर, परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर लगातार 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह देर रात मेदांता अस्पताल पहुंचे और सोनम वांगचुक को सरकार की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा।

इसके बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित दस्तावेज मिलने के बाद ही उन्होंने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया।