BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका

1000269241

Major accident in Himachal's Lahaul-Spiti

पांगी। Major accident in Himachal's Lahaul-Spiti, जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ (तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग) पर शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) दोपहर कडू नाला के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। कुल्लू से पांगी की ओर आ रही एक टाटा सूमो टैक्सी (एचपी-01एम-2210) अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टानों की चपेट में आ गई।

इसमें एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित करीब 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.17.34 PM

शुक्रवार को मार्ग खुलने के बाद वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

हालांकि, उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। प्रशासन की ओर से मृतक की पहचान और अन्य यात्रियों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही लाहुल पुलिस, तिंदी थाना पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 3.17.35 PM

पांगी के कार्यकारी आवासीय आयुक्त तथा एसडीएम अमनदीप सिंह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन और बचाव दल युद्ध स्तर पर मलबा हटाकर वाहन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वाहन में सवार अन्य यात्री अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।

खराब मौसम और लगातार गिर रहे मलबे के बीच बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन और आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।