चंडीगढ़ पुलिस: 10 SI को मिली इंस्पेक्टर की लोकल रैंक, DGP सागर प्रीत हूडा ने जारी किया आदेश
Chandigarh Police: 10 Sub-Inspectors granted
चंडीगढ़। Chandigarh Police: चंडीगढ़ प्रशासन पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस नियम 13.2A के तहत 10 सब-इंस्पेक्टरों को तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर की लोकल रैंक प्रदान की है।
DGP डॉ. सागर प्रीत हूडा, IPS के आदेश संख्या 41750-75/UT/E1(PR-2) दिनांक 24/7/2026 के अनुसार इन अधिकारियों को बिना किसी मौद्रिक लाभ के यह रैंक दी गई है।
*इंस्पेक्टर रैंक पाने वाले 10 SI की पूरी लिस्ट:*
http://S.No. नाम और बैज नंबर तैनाती स्थान
1 SI Ravdeep Singh No. 1059/CHG I/C ISBP-43
2 SI Chandermukhi No. 1060/CHG I/C ISBT-17
3 SI Daljeet Singh No. 1061/CHG PS Crime
4 SI Suresh Kumar No. 1294/CHG I/C PP BDC
5 SI Jaskirandeep Kaur No. 1498/CHG Cyber Cell
6 SI Surya Parkash No. 1295/CHG I/C PP D Majra
7 SI Prem Singh No. 1297/CHG I/C PP Palsora
8 SI Harnek Singh No. 1298/CHG PS-17
9 SI Kulwinder Kaur No. 1079/CHG ANTF
10 SI Gurwinder Singh No. 1064/CHG Cyber Crime
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन्हें इस रैंक का कोई वेतन लाभ नहीं मिलेगा और न ही ये इस आधार पर सीनियरिटी का दावा कर सकेंगे। साथ ही काम खराब होने, विभागीय जांच या किसी आपराधिक मामले में शामिल होने पर इन्हें बिना शो कॉज नोटिस के वापस SI रैंक में भेजा जा सकता है।