कुल्हाड़ी लेकर कलेक्टर के ऑफिस पहुंचा शख्स; बोला- अधिकारी हो या कोई भी, यह मजदूर का हाथ है, लोहे को पिघलाकर आकार बदल देता है
Man reached Collector Office with Axe Viral Video
Man in Collector Office with Axe: सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसमें एक शख्स कुल्हाड़ी लेकर कलेक्टर के ऑफिस जा पहुंचा और वहां काफी देर तक हंगामा करता रहा. शख्स कुल्हाड़ी लहराता हुआ दिखा. इस दौरान उसके आसपास पुलिस की मौजूदगी भी रही. कुछ देर बाद एक पुलिस कर्मी ने पीछे से आकर उससे कुल्हाड़ी छीन ली. जानकारी दी जा रही है कि यह पूरा मामला यूपी के लखीमपुर खीरी कलेक्ट्रेट का है. शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.
बोला- सनी देओल की फिल्म का डायलॉग मारा
यह शख्स कलेक्टर ऑफिस के परिसर में कुल्हाड़ी लिए सनी देओल की फिल्म घातक का मशहूर डायलॉग भी मारता दिखा. शख्स ने कहा कि, ''चाहें अधिकारी हो या कोई भी, भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरा हथियार उठा है. प्रथ्वीराज चौहान का वंशज हूं मैं, मुझे कोई भी रिकॉर्ड कर सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है. फिल्मों में सुना होगा कि यह मजदूर का हाथ है कातिया, लोहे को पिघलाकर आकार बदल देता है, इसी तरह मेरा भी दावा है कि मैं पंचर जोड़ता हूँ और टायर खोलता हूं, मैं अच्छे-अच्छे अधिकारियों की सर्विस कर दूंगा. आगे बोला, सिस्टम के खिलाफ मुझे ही आवाज उठाना पड़ेगी. कोई न कोई तो भगत सिंह बनेगा.''
शख्स का वीडियो