Vinesh Phogat Slams Government,

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विनेश फोगाट का हमला, बोलीं- सरकार और दिल्ली पुलिस ने सारी हदें पार कीं

vinesh

Vinesh Phogat Slams Government,

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं और सवाल उठाया कि छात्र न्याय के लिए आखिर किसके पास जाएं।

विनेश फोगाट ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपने भविष्य, अधिकारों और सपनों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन्हें सम्मान की जगह हिंसा और डर का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ बदसलूकी की सभी हदें पार कर दी गईं।

उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनसे शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से संघर्ष जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि आंदोलन को भटकाने, बदनाम करने या उकसाने की कोशिशें हो सकती हैं।

अपने संदेश में विनेश फोगाट ने कहा कि इतिहास ऐसे युवाओं का साक्षी रहा है जिन्होंने अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भगत सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी हर युवा के भीतर अन्याय के खिलाफ लड़ने की भावना मौजूद है, लेकिन इस संघर्ष की सबसे बड़ी ताकत सत्य, धैर्य, अनुशासन और अहिंसा है।