Dharmendra Pradhan resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र, कहा- मेरा मन दुखी और व्यथित, छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें

Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigned

Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigned

Dharmendra Pradhan resigns: दिल्ली में जारी युवा-छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. मोदी सरकार में ये एक बड़ा और ऐतिहासिक घटनाक्रम है. कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे युवा-छात्र और विपक्ष के लोग प्रमुख रूप से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे.

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर युवाओं के नाम 2 पेज का पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की गई और जो भी हालात बने. वह सब देखकर मेरा मन दुखी और व्यथित है. शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफ़ा मेरे लिए कोई व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है. देश की युवाशक्ति को किसी भ्रम और कुचक्र में नहीं फंसने देंगे. यही मेरा संकल्प है.

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, ''यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, इसलिए मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है.''