Ajit Pawar: 'टुकड़ों में शव, फूट-फूट कर रो रहे NCP नेता-समर्थक'; महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार के विमान क्रैश का वीडियो दहला देगा

'टुकड़ों में शव, फूट-फूट कर रो रहे NCP नेता-समर्थक'; महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार के विमान क्रैश का भयानक वीडियो दहला देगा

Ajit Pawar Plane Crash

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Plane Crash Live Video Breaking

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार की दर्दनाक मौत हो गई है। आज बुधवार सुबह 8.45 बजे के करीब बारामती में उनका चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा उस दौरान हुआ, जब प्लेन लैंड कर रहा था। क्रैश लैंडिंग के बाद प्लेन में तेज धमाका हुआ और इसके बाद भीषण आग लग गई। हादसा इतना भयानक था की पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया। वहीं इस हादसे में अजित पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। अजित पवार के साथ मौजूद उनके एक पर्सनल असिस्टेंट, एक सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ के 2 मेंबरों की जान गई है।

जब प्लेन गिरा, तब का भयावह वीडियो

अजित पवार का जब प्लेन गिरा, उस दौरान का भयावह वीडियो सामने आया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, "मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए, इसके बाद और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को विमान से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजीत पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है।''

वीडियो

 

मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे अजित पवार

बताया जाता है कि अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे। उन्हें यहां चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। लेकिन लगता है की कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। डिप्टी CM अजित पवार इससे पहले बारामती में लैंड हो पाते, उनका प्लेन क्रैश कर गया और उनकी जान चली गई। अजित पवार 66 साल के थे। उन्हें अजित दादा भी कहा जाता था। वह महाराष्ट्र की राजनीति में काफी बड़ी हस्ती रहे। 1990-91 में राजनीति शुरू करने वाले अजित पवार सांसद, विधायक, मंत्री व महाराष्ट्र के 6 बार उपमुख्यमंत्री बने। अजित पवार का निधन केवल महाराष्ट्र की राजनीति के लिए धक्का नहीं है बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक बड़ी क्षति है.

 

टुकड़ों में शव, फूट-फूट कर रो रहे NCP नेता-समर्थक

हादसा इतना भयावह रहा है की तेज धमाके में प्लेन के फटने के साथ उसमे सवार सभी लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। मौके से समेटकर शवों को अस्पताल लाया गया है। अजित पवार का शव भी टुकड़ों में बंटा हुआ है। जिसे देख लोग दहल जा रहे हैं। बारामती के एक सरकारी अस्पताल में ही अजित पवार समेत सभी 5 लोगों के शव रखे गए हैं। अस्पताल के बाहर NCP नेताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है। अजित पवार के पारिवारिक परिजनों के साथ-साथ कई NCP नेता और समर्थक भी 'अजित दादा, अजित दादा' कहते हुए फूट-फूट कर रोते हुए देखे जा रहे हैं। पूरा माहौल ही बेहद भावुक है।

 

महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार के निधन के चलते राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी है। सीएम फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और जमीन से जुड़े हुए जननेता अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। राज्य में दुख का माहौल है। उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है। निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे। हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उस समय उनका असमय निधन महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा नुकसान है। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।''

 

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे भी जताया दुख

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए कहा, "आज महाराष्ट्र के लिए काला दिन है। ऐसी घटना महाराष्ट्र में घटी है जो हर एक व्यक्ति के दिल को दुखाने वाली है। हम दोनों उपमुख्यमंत्री के रूप में मिलकर काम कर रहे थे और महाराष्ट्र को आगे बढ़ा रहे थे। समय को बहुत ही महत्व देने वाले, कर्मठ नेता, समयसूचकता रखने वाले नेता हमारे बीच नहीं रहे। ये हमारे, महाराष्ट्र और  उनके परिवार के लिए बड़ी क्षति है। मैं मुख्यमंत्री था तब कई योजनाएं हम तीनों ने मिलकर एक टीम बनकर शुरू की। समाज के लिए आवश्यक कार्यों को लेकर उन्होंने कभी भी अपना हाथ पीछे नहीं खींचा।''

PM मोदी ने तुरंत ली थी जानकारी

अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तुरंत संपर्क किया था और प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने कहा, ''अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों की उनकी समझ और गरीबों और दबे-कुचले लोगों को मज़बूत बनाने का उनका जुनून भी देखने लायक था। उनका अचानक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।''

लोकसभा में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई

 

हादसे की जांच की जा रही

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया है कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम मुंबई-बारामती चार्टर प्लेन क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हुई है। वहीं डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इससे पहले अजित पवार समेत सभी 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि की थी। DGCA के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा अन्य मरने वालों की पहचान विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और शंभवी पाठक के रूप में हुई है। वहीं पुणे ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने बताया, सभी के शव मेडिकल कॉलेज में हैं। घटनास्थल पर एक एक्सपर्ट टीम है जो जांच कर रही है.

Ajit Pawar Plane Crash

 

अजित पवार के चार्टर प्लेन के बारे में

मिली जानकारी के अनुसार, बारामती में क्रैश हुआ चार्टर प्लेन Learjet 45XR है। ये विमान VSR Aviation का है। ये कंपनी भारत की प्रमुख नॉन-शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स में से एक है। इस प्लेन की रेंज करीब 2000 से 2235 नॉटिकल मील है। इसमें अधिकतम 8 यात्री बैठ सकते हैं। यह अपनी तेज़ क्रूज़िंग स्पीड के लिए जाना जाता है और 51 हजार फीट ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। ये एयरक्राफ्ट प्रमुख रूप से शॉर्ट और मीडियम-हॉल उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह जेट दो Honeywell TFE731 इंजनों से ऑपरेट होता है। इसकी केबिन को आरामदायक और फ्यूल एफिशिएंसी के लिहाज से डिज़ाइन किया गया है। बारामती प्लेन क्रैश पर प्लेन कंपनी VSR Aviation ने दावा किया है प्लेन पूरी तरह से सुरक्षित था।

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash