LPG Cylinder Price Hike in July| महंगा हुआ LPG सिलेंडर; कीमत में इतने रुपए की बढ़ोतरी, जानिए अब कितनी ढीली होगी जेब?

महंगा हुआ LPG सिलेंडर; कीमत में इतने रुपए की बढ़ोतरी, जानिए अब कितनी ढीली होगी जेब?

LPG Cylinder Price Hike in July

LPG Cylinder Price Hike in July

LPG Cylinder Price Hike in July: एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 7 रुपए बढ़ाई गई है। जिसके बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 1780 रुपए का मिलेगा। इससे पहले 1773 रुपए का मिल रहा था।

इसी प्रकार अब कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1895.50 होगी। जो कि पहले 1875.50 रुपए थी। मुंबई में 1725 की बजाय 1733.50 रुपए और चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1937 की बजाय 1945 रुपए होगी। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वाले खाने की थाली के रेट बढ़ा सकते हैं।

पिछले 1 जून को घटाई गई थी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

बतादें कि, पिछले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी। जून की पहली तारीख में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 83.50 रुपए कम कर दी गई थी । जिससे तब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपए की बजाय 1773 रुपए हो गई थी। आपको बतादें कि, 19 मई 2022 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई जा रही है। सिर्फ जनवरी और मार्च 2023 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई और इसके बाद अप्रैल में फिर से कीमत घटा दी गई थी। वहीं मई 2023 की 1 तारीख को भी कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया था।

घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

फिलहाल, एक बार फिर से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न ही कीमत बढ़ाई गई है और न ही घटाई गई है। घरेलू उपभोक्ता हर बार इसी आस में रह जाते है कि घरेलु सिलेंडर भी सस्ता होगा लेकिन ऐसा होता ही नहीं। मौजूदा समय में घरेलू सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,103 रुपये रहेगी। वहीं मुंबई में 1112.5 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1,118.5 रुपये रहेगी। बतादें कि, जून 2021 के बाद से एक भी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती नहीं की गई। उल्टा कीमत बढ़ाई गई है।

 

यह भी पढ़ें- ब्रा-पेंटी को लेकर भारी बवाल; लाठियां चलीं, कई हुए घायल, इस कांड की हैरतअंगेज कहानी से सिर चकरा जाएगा