Clash Over Ladies Bra Panty in Ahmedabad Gujarat| ब्रा-पेंटी को लेकर भारी बवाल; लाठियां चलीं, कई हुए घायल

ब्रा-पेंटी को लेकर भारी बवाल; लाठियां चलीं, कई हुए घायल, इस कांड की हैरतअंगेज कहानी से सिर चकरा जाएगा

Clash Over Ladies Bra Panty in Ahmedabad Gujarat

Clash Over Ladies Bra Panty in Ahmedabad Gujarat

Clash Over Ladies Bra Panty: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां ब्रा-पेंटी गायब होने को लेकर भारी बवाल हो गया और जमकर लाठियां चल गईं। जहां इस पूरे कांड में तमाम लोग घायल हो गए। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा पकड़ रहा है।

दरअसल, अहमदाबाद में धंधुका इलाके के पास स्थित एक गांव में 30 साल की एक महिला का आरोप था कि, पिछले कई दिनों से उसकी ब्रा-पेंटी छत पर से गायब हो जा रही है। महिला का कहना था कि, वह रोज छत पर सुखाने के लिए ब्रा-पेंटी डालकर आती है और बाद में पीछे से कोई गायब कर ले जाता है।

वहीं रोज-रोज के इस सिलसिले से परेशान होकर एक दिन महिला ने गुप्त रूप से पूरी निगरानी की तो पता चला कि उसका 31 साल का एक पड़ोसी उसकी ब्रा-पेंटी गायब कर रहा था। बस इसी खुलासे पर महिला ने पड़ोसी को पकड़ लिया और इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठियां चल गईं। महिला पक्ष के लोग और आरोपी पड़ोसी पक्ष लोगों में जबरदस्त भिड़ंत हुई और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

10 लोग घायल हुए हैं, 20 लोग गिरफ्तार किए गए

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे कांड में हुई मारपीट में 8 से 10 लोग घायल हो गए हैं। जबकि मारपीट के चलते दोनों पक्षों के करीब 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दो FIR दर्ज की हैं। एक FIR में मारपीट को लेकर कार्रवाई की जा रही है तो दूसरी FIR में महिला की ब्रा-पेंटी गायब होने और उससे छेड़छाड़, नुकसान पहुंचाने को लेकर कार्रवाई हो रही है।

यह भी पढ़ें- पहले दिन शादी, दूसरे दिन बच्चा; शादी के अगले दिन ही नई नवेली दुल्हन बनी मां, दूल्हे और उसके परिवार के होश उड़े, रिश्तों में सोचा-समझा धोखा क्यों?