Kidnapped newborn from Maharashtra sold in Jharkhand for 2 lakhs
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र से किडनैप किए गए नवजात को झारखंड में 2 लाख में बेच डाला, तीन गिरफ्तार

Kidnapped newborn from Maharashtra sold in Jharkhand for 2 lakhs

Kidnapped newborn from Maharashtra sold in Jharkhand for 2 lakhs

Kidnapped newborn from Maharashtra sold in Jharkhand for 2 lakhs- पुलिस ने महाराष्ट्र से किडनैप किए गए छह महीने के एक नवजात को झारखंड लाकर दो लाख रुपए में बेच दिए जाने के मामले का खुलासा किया है। इस सौदे में शामिल तीन लोगों को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पकड़ा गया है। नवजात को भी बरामद कर लिया गया है। उसे उसके मां-पिता को सौंप दिया गया है।

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में कई खुलासे किए। मामला महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके का है। 14 अप्रैल को एक महिला ने अपने बच्चे को पड़ोसी घर पर छोड़ा था। महिला जब वापस लौटी, तो उसका बच्चा गायब था। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने दो टीम बनाई और जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे के पास नजर आया। पुलिस ने उस युवक की तलाश की। युवक मिला तो उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। उसने बताया कि बच्चे को झारखंड में बेचा गया है। साथ ही एक व्यक्ति का नाम भी बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया तो पता चला कि बच्चे को झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल प्रभावित जीतकुंडी में रखा गया है। बच्चे को दो लाख रुपए में यहां बेचा था। विशेष टीम रांची पहुंची और बच्चे को वापस लेकर उनके मां - बाप को सौंप दिया।