Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood| पत्नी से अफेयर का शक था, शख्स ने दोस्त का गला काटकर पिया खून

इंसान नहीं 'खूनी पिशाच' कहिए; पत्नी से अफेयर का शक था, शख्स ने दोस्त का गला काटकर पिया खून, VIDEO भी बनवाया

 Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood

Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood

Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood: दर्दनाक, खौफनाक, भयावह, हैवानियत की हद... क्या कहें कर्नाटक की घटना के लिए? दरअसल, कर्नाटक से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। कर्नाटक के चिंतामणि में एक शख्स इंसान से 'खूनी पिशाच' बन गया। शख्स ने पहले अपने दोस्त का चाकू से गला काटा और इसके बाद फिर उसका खून चूसकर पिया। वहीं शख्स जब इस घटना को अंजाम दे रहा था तो उसने वीडियो भी बनवाया और उसे वायरल किया।

हालांकि, घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स की पहचान विजय के रूप में हुई है। वहीं आरोपी विजय ने अपने जिस दोस्त के साथ दरिंदगी की उसकी पहचान मारेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारेश बच गया है और अस्पताल में भर्ती है। विजय मारेश को मरा समझकर छोड़ गया था।

पत्नी से अफेयर का शक था, इसलिए विजय 'खूनी पिशाच' बन गया

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय इसलिए 'खूनी पिशाच' बना क्योंकि उसे अपनी पत्नी और दोस्त मारेश के बीच अफेयर का शक था। विजय यह समझ रहा था कि उसकी पत्नी और मारेश में नजदीकियां बढ़ रहीं हैं और दोनों में अवैध संबंध बन चुके हैं। आरोपी विजय इस बात को हरगिज सहन नहीं कर पाया और उसने दोस्त मारेश को मारने का बीड़ा उठा लिया।

बताया जाता है कि, विजय ने मारेश को बातों-बातों में पहले चेतावनी भी देने की कोशिश की थी लेकिन जब मारेश की उसकी पत्नी से नजदीकियां कम नहीं हुईं तो विजय ने बहाने से मारेश को बुलाया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। विजय, मारेश को मार-मारकर खून से लथपथ कर चुका था। बाद में विजय ने मारेश के गले पर चाकू से कट मारे और खून चूसने लगा। यानि घटना के वक्त विजय के अंदर कितना भयानक गुस्सा रहा होगा...

 Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood
 Karnataka Man cut Friend Throat and Drinks Blood

 

वीडियो बनाने वाले को साथ लेकर गया

बताया जा रहा है कि, आरोपी विजय जब मारेश को मारने गया तो वह अपने साथ किसी करीबी जानकार को भी ले गया। विजय ने उससे घटना का वीडियो बनवाया। मारेश को जी भर मारने के बाद विजय उसे मरा समझकर छोड़ गया। हालांकि, विजय को धोखा हो गया। मारेश की सांसें चल रहीं थीं। विजय के जाने के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब मारेश को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।

इंसान में खून पीने का व्यवहार अकल्पनीय

इस घटना के बाद मनोचिकित्सक भी हैरान हैं। उनका कहना है कि, इंसानों के बीच ऐसा व्यवहार बहुत दुर्लभ है और यह काफी अकल्पनीय है। इंसानों से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है। लेकिन जब किसी व्यक्ति के सिर पर खून सवार होता है तो ऐसे व्यवहार की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल, कर्नाटक में इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- OMG! यह कोई फिल्म नहीं चल रही, लूट हो रही; दिल्ली का ये VIDEO डरावना है, ट्रैफिक में बीच सड़क कैब को रोका, फिर बदमाशों ने...