Delhi Pragati Maidan Tunnel Robbery| कैब को ओवरटेक कर रोका और तान दिए तमंचे... दिल्ली के प्रगति मैदान में लूट का डरावना VIDEO

OMG! यह कोई फिल्म नहीं चल रही, लूट हो रही; दिल्ली का ये VIDEO डरावना है, ट्रैफिक में बीच सड़क कैब को रोका, फिर बदमाशों ने...

Delhi Pragati Maidan Tunnel Robbery Crime Latest News

Delhi Pragati Maidan Tunnel Robbery

Delhi Pragati Maidan Tunnel Robbery: देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता। दिल्ली से अब जो वारदात सामने आई है। उसने हिलाकर रख दिया है। इस वारदात को देखकर यह साफ पता लग रहा है कि दिल्ली में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में बीच सड़क बदमाशों ने लूटपाट की। सड़क पर ट्रैफिक निकल रहा था और बदमाश लूट (Delhi Pragati Maidan Mein Loot) को अंजाम दे रहे थे। यह सब कुछ था तो किसी फिल्मी सीन की तरह लेकिन सब कुछ हो हकीकत में रहा था। लूट का CCTV वीडियो सामने आया है।

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि, प्रगति मैदान टनल में ट्रैफिक निकल रहा है। थोड़ी ही देर में दो बाइक पर सवार चार बदमाश एक कैब को ओवरटेक करते हुए आते हैं और उसे रोक लेते हैं। इसके बाद दोनों बाइक से दो बदमाश उतरते हैं और कैब के पास जाकर तमंचा तान रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं। लूट को देख आसपास के लोग भी घबरा गए थे। वहीं जो भी लूट का वीडियो देख रहा है वह भी सन्न है। वीडियो देखने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने तो एलजी का इस्तीफा तक मांग लिया है।

VIDEO

 

कैश डिलीवरी एजेंट से लूट

मिली जानकारी के अनुसार, प्रगति मैदान टनल के अंदर बदमाशों ने जिससे लूटपाट की वह एक कैश डिलीवरी एजेंट है. बदमाश तमंचे की दम पर 1.5 से 2 लाख रुपए कैश लूटकर ले गए हैं। इस लूटपाट को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। लूट की सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस ने देखी है। पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ने के प्रयास कर रही है।

केजरीवाल ने एलजी का इस्तीफा मांगा

इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस लूट को देखते हुए एलजी यानि दिल्ली के उप - राज्यपाल का इस्तीफा मांग लिया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- एलजी को इस्तीफा देना चाहिए। वह अपना कार्यभार किसी ऐसे व्यक्ति को दे दें जो दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सके। केजरीवाल ने आगे कहा कि, अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष गुस्से में

वहीं लूट की इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी गुस्से में नजर आ रहीं हैं। मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- राजधानी में पूर्ण अराजकता! दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। यह एक चिंताजनक स्थिति है, एक सार्वजनिक सुरक्षा आपातकाल! अभी कार्रवाई करें या अपनी बारी की प्रतीक्षा करें।

जनता भी काफी गुस्से में

दिल्ली प्रगति मैदान टनल में इस तरह से लूट की घटना के बाद जनता भी काफी गुस्से में है और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। कोई लिख रहा है- देश की राजधानी #दिल्ली की चाक चौबंद व्यवस्था ज़िन्दाबाद.... तो कोई लिख रहा है-  यह डरावना है। दिल्ली में हम सब कई बार इधर से गुजरते हैं। पुलिस को तुरंत एक्शन लेकर सख़्त संदेश देना चाहिए। कोई लिखता है-  बीच ट्रैफिक में लूट हो रही... कैसे माना जाए कि दिल्ली सुरक्षित है... कोई दिल्ली पुलिस पर तंज कसते हुए लिखता है- Thank You DelhiPolice इतना बेहतर माहौल देने के लिए !!

 

यह भी पढ़ें- 16 साल की लड़की हो या लड़का, दोनों रखते हैं सेक्स की समझ... हाईकोर्ट ने दिया आदेश- रद्द करिए युवक के खिलाफ पॉक्सो केस