Karnal Woman Raped in Hospital| हरियाणा में शर्मनाक वारदात; अस्पताल में महिला का रेप, स्टाफ के कर्मी ने ही लूटी आबरू
BREAKING
अब बार-बार टोल टैक्स भरने की टेंशन खत्म; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, बनेगा कैसे? अब ट्रंप को पीएम मोदी ने सीधे समझा दिया; दो टूक कहा- भारत कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, फोन पर 35 मिनट तक चली बात ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत? हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची

हरियाणा में शर्मनाक वारदात; अस्पताल में महिला का रेप, इलाज के लिए भर्ती थी, स्टाफ के कर्मी ने ही लूटी आबरू, नशीली दवाई देता था

Karnal Woman Raped in Hospital Haryana Crime News Update

Karnal Woman Raped in Hospital Haryana Crime News Update

Karnal Woman Raped in Hospital: जिस्म की हवस में डूबा इंसान आजकल हैवान होता जा रहा है। हरियाणा में तो हद ही पार हो गई है। यहां करनाल के एक निजी अस्पताल में इलाजरत एक महिला का रेप किया गया। अस्पताल स्टाफ के एक कर्मी ने ही महिला के साथ रेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर आई। घर में आने के तीन दिन बाद महिला ने उसके साथ रेप होने का खुलासा किया। महिला के खुलासे के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई शुरू दी है।

नशीली दवाई देता था

मिली जानकारी के अनुसार, महिला में अस्पताल में आईसीयू वार्ड में भर्ती थी। उसका इलाज लगातार चल रहा है लेकिन इसी बीच स्टाफ के एक कर्मी ने उसे नशीली दवाई दी और इसके बाद उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद उक्त कर्मी ने महिला को डराया-धमकाया। जिसके चलते वह अस्पताल में कुछ नहीं बता पाई। लेकिन अब महिला ने पुलिस में बयान दिया है कि अस्पताल के स्टाफ कर्मचारी ने नशे की दवाई देकर और डरा धमकाकर रेप किया है।  

पुलिस छानबीन कर रही

बताया जा रहा कि, महिला के बयान दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस छानबीन कर रही है। महिला ने जिस कर्मी पर रेप का आरोप लगाया है, पुलिस उससे और अस्पताल प्रबंधन से पूछताक्ष करेगी और साथ ही अपने एंगल से जानकारी जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।