Karna Kamal inaugurated in Karnal
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया करनाल में ‘‘कर्ण कमल का उद्घाटन

Karan-Kamal-in-karnal

Karna Kamal inaugurated in Karnal

Karna Kamal inaugurated in Karnal : चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ‘‘कर्ण कमल’’ का गुरुवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने करनाल सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यालय को कार्यकर्ताओं के लिए संस्कारों के प्रचार-प्रसार का केंद्र बताया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कार्यालय को मंदिर का स्वरूप बताया और कहा कि यहां संस्कार मिलते हैं और कार्यकर्ता को देश के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित हवन-यज्ञ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा के अलावा अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने पूर्ण आहूति डाली और कार्यालय परिसर में पार्टी का ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यालय के भवन का उदघाटन होना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। आज का दिन हम सभी के लिए एतिहासिक दिन बन गया है। कार्यालय का पार्टी को सुचारू रूप से चलाने एवं मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि आज का यह उत्सव सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है, जिनकी इच्छा थी कि अच्छा कार्यालय बनना चाहिए। जिन्होंने इस कार्य में अपना योगदान दिया, इसे बनाकर तैयार किया है और जिसका नाम कर्ण कमल रखा गया है। इस नाम में भी एक ताकत है जिससे हमें प्रेरणा मिलती है।

अमित शाह की प्रेरणा से प्रेरित होकर बनाए जा रहे हर जिले में कार्यालय

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह विचार था कि प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यालय बनाए जाएं। सीएम ने कहा कि श्री शाह की प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रदेश के हर जिले में कार्यालय बनाए जा रहे हैं। अभी तक 15 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हो चुका है। 4 जिलों में कार्यालय जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएंगे तथा 3 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक विकासत्मक परियोजनाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही लड़ाई : सीएम

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। बड़े से बड़े अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार के मामले में बख्शा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों की अपेक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के योग्य युवाओं को रोजगार मिल रहा है। अपने जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है, जिसके तहत जिला के विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

कार्यालय मंदिर का स्वरूप, यहां संस्कार के साथ-साथ देश के प्रति काम करने की मिलती है प्रेरणा : धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमारा कार्यालय बनाने का उद्देश्य ही जनता के लिए 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध कराना है, क्योंकि कार्यालय की चहल-पहल से भी कार्यकर्ताओं में काम करने की इच्छा जागृत होती है और वे आम लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। हमने छोटे कार्यालयों में बैठकर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने जैसे बड़े सपने देखे हैं जो अब पूरे हो रहे हैं। भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा-370 हटी और अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बदल रहा हरियाणा : धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा बदल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सिस्टम को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व में भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके ये नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मोहन लाल बड़ौली, जी.एल. शर्मा, प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, हरविंदर कोहली, विशाल सेठ, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला मीडिया प्रमुख डा. अशोक कुमार, महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें ...

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल; देखिए अब किस IAS अफसर के पास क्या चार्ज, कौन रिलीव? ये रही आदेश की कॉपी

 

ये भी पढ़ें ...

कांग्रेस ने 'हनुमान जी' से पंगा ले लिया; हरियाणा के गृह मंत्री विज बोले- पहले श्रीराम को गुस्सा किया तो ऐसी हालत हो गई, लेकिन अबकी बार...