Jind Sarpanch Shot Dead| हरियाणा में सरपंच का मर्डर, जींद में दिनदहाड़े चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस के हाथ-पांव फूले
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हरियाणा में सरपंच का मर्डर; जींद में दिनदहाड़े चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस के हाथ-पांव फूले, इलाके में दहशत

Jind Sarpanch Shot Dead

Jind Sarpanch Shot Dead

Jind Sarpanch Shot Dead: हरियाणा में एक सरपंच की दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल, यह पूरी वारदात जींद जिले में स्थित काब्रच्छा गांव में हुई। काब्रच्छा गांव के सरपंच मनीष को दो बदमाशों ने गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। इधर, गोलियां लगने से सरपंच मनीष की मौत हो गई। फिलहाल, बदमाशों की इस वारदात से जहां सरपंच मनीष के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है तो वहीं पूरा गांव इस वारदात से दशहत के माहौल में है। पूरे गांव में खलबली मची हुई है। वहीं दिन दहाड़े सरपंच की हत्या से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी के साथ फोर्स तैनात कर दी गई है।

मनीष को 4 गोलियां लगीं

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों की गोलीबारी में सरपंच मनीष को 4 गोलियां लगीं। 2 गोली मनीष के सिर में लगीं और एक गोली कमर और एक गोली बाजू पर लगी। ज्यादा गोलियां लगने और खून बह जाने से मनीष की जान नहीं बच सकी। बदमाशों के फरार होने के तत्काल बाद ही मनीष को आनन्-फानन में उचाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद पुलिस ने मृतक सरपंच मनीष का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया.

पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

बताया जा रहा है कि, सरपंच मनीष पर जिस वक्त बदमाशों ने गोलियां चलाईं। वह काब्रच्छा गांव स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। बदमाश अचानक से कार्यालय के अंदर घुसे और जब तक सरपंच मनीष कुछ समझ पाते। बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज गांव में दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। जिससे गांव के लोग दहल गए और घर के अंदर से बाहर भागकर आए। कहा जा रहा है कि, सरपंच मनीष की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। जिन दो बदमाशों ने मनीष को गोलियां मारी हैं वो गांव के युवक बताये जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।