IPL ने बदला बड़ा नियम, गेंदबाजों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

IPL ने बदला बड़ा नियम, गेंदबाजों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

IPL 2024 Rules

IPL 2024 Rules

IPL 2024 Rules: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में आज यानी 19 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाना है, लेकिन उससे ठीक पहले एक बड़ी ख़बर सामने आई है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के इस अपकमिंग सीज़न में भी कुछ नियम बदले जाएंगे, और कुछ नए नियमों को जोड़ा जाएगा. आपको याद होगा कि पिछले आईपीएल से पहले भी इंपैक्ट प्लेयर और नो बॉल, वाइड बॉल को रिव्यू करने का नियम लाया गया था.

एक ओवर में दो बाउंसर्स

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2024 से गेंदबाज आईपीएल मैचों के हर एक ओवर में अधिकतम 2 बाउंसर्स फेंक सकते हैं. अभी तक ऐसा नहीं था. अभी तक आईपीएल में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा नियम ही चल रहा था, जिसके मुताबिक गेंदबाज एक ओवर में अधिकतम एक ही बाउंसर फेंक सकते थे, उससे ज्यादा फेंकने पर उसे नो बॉल माना जाता था. हालांकि, आईपीएल में अब ऐसा नहीं होगा, लेकिन अभी तक इस नए नियम के बारे में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

आईपीएल में हर साल कुछ नए नियमों को जोड़ा जा रहा है. पिछले साल इंपैक्ट प्लेयर के नियम ने आईपीएल के मैचों में काफी इंपैक्ट डाला था. कुछ लोगों को यह नियम अच्छा लगा, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था. वहीं, वाइड और नो बॉल के मामले में भी बल्लेबाज को रिव्यू करने का अधिकार दिया गया था, ताकि उन्हें अगर शंका है, तो वो खुध समाधान कर सकते हैं.

आईपीएल ऑक्शन में बिकेंगे कुल 77 खिलाड़ी

बहरहाल, आईपीएल के नियमों की बात तो बाद में आएगी, पहले ऑक्शन की बात होनी बाकी है. आईपीएल 2024 के लिए आज यानी 19 दिसंबर को ही ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है. ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां कर ली है. इस बार के ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों का नाम आएगा, जिनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 119 खिलाड़ी विदेशी होंगे. हालांकि, इस बार के ऑक्शन में सिर्फ 77 खिलाड़ियों के बिकने की स्लॉट बाकी है, जिनमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट की संख्या 30 है. अब देखना होगा कि इन 77 खिलाड़ियों में से सबसे महंगा खिलाड़ी कौनसा होगा.

यह पढ़ें:

हरियाणा ने रचा इतिहास, राजस्थान को हराकर पहली बार जीता विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल... रोहित की जगह हार्दिक पंड्या बने टीम के कप्तान

हरियाणा ने रचा इतिहास, तमिलनाडु को पीटकर पहली बार कटाया फाइनल का टिकट, हिमांशु -अंशुल रहे जीत के हीरो