कुशीनगर में सर्राफा व्यावसायी से दुकान में घुसकर लूट के बाद बदमाशों ने की हत्या
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

कुशीनगर में सर्राफा व्यावसायी से दुकान में घुसकर लूट के बाद बदमाशों ने की हत्या

कुशीनगर में सर्राफा व्यावसायी से दुकान में घुसकर लूट के बाद बदमाशों ने की हत्या

कुशीनगर में सर्राफा व्यावसायी से दुकान में घुसकर लूट के बाद बदमाशों ने की हत्या

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां अज्ञात बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने रात में घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब काफी देर तक व्यापारी की दुकान नहीं खुली। आनन- फानन में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मामला देवरिया जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी का बताया जा रहा है। जहां पर रामगुलाम टोला निवासी  50 वर्षीय जयराम वर्मा नारायण की पुर कोठी में पिछले सात वर्षों से सोने चांदी की दुकान चला रहे है।  बीती रात में अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट की नियत से दुकान में घुसे जब उन्होंने इसका विरोध कि तो बदमाशों ने उनकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।