Superfoods for Healthy Diet : Healthy Liver चाहिए तो खाये ये सुपरफूड्स, मिलेंगे अनेक फायदे 

Healthy Liver चाहिए तो खाये ये सुपरफूड्स, मिलेंगे अनेक फायदे 

superfoods for healthy diet

Healthy Liver चाहिए तो खाये ये सुपरफूड्स, मिलेंगे अनेक फायदे 

Superfoods for Healthy Diet : Health Tips: हमारे शरीर में लिवर एक जरूरी हिस्सा होता है। इससे हमारे शरीर में खाना पचाने, पित्त बनाने, संक्रमण से लड़ने जैसे काम होते है। लिवर की मदद से फैट कम करने और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर किया जाता है। अगर कभी हमारे लिवर में जरा सी भी परेशानी आई को इसका असर पूरी बॉडी पर पड़ना तय है इसलिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरीहै। इसके लिए हमे हेल्थी सुपरफूड्स अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए जिसके सेवन से लिवर से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी। तो आईये जानते है कौन से है ये सुपरफूड्स। 

लहसुन खाने के फायदे 

लिवर को हेल्दी रखने में लहसुन बड़ी भूमिका निभाता है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और एंटिफंगल गुण होते हैं जिसके सेवन करने से बॉडी से सभी विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। लिवर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। 

गाजर खाने से फायदे 

सलाद में खाई जाने वाली गाजर हमारे लिवर के लिए बड़ी फायदेमंद होती है। गाजर में विटामिन A पाया जाता है। इसके अलावा गाजर फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन के गुणों से भरपूर होती है। ये सब चीजें लिवर को हेल्दी रखती हैं। 

तरबूज खाने से फायदे 

गर्मियों में तरबूज का सेवन ज्यादातर किया जाता है। लोग या तो इसे खाते है या इसका जूस भी पीते है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये हमारे लिवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ये डाइयूरेटिक होता है। इसके सेवन से शरीर में यूरिन का फ्लो ठीक रहता है। इसके साथ ही इससे लिवर डिटॉक्सीफाई होता है और इसके काम करने की क्षमता में सुधार होता है। 

अंगूर खाने के फायदे 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में अंगूर को भी शामिल कर सकते हैं। अंगूर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से लिवर सेल्स हेल्दी रहते हैं। इसके साथ ही सूजन से भी बचाव होता है। 

अंजीर खाने के फायदे

लिवर को हेल्दी रखने के लिए अंजीर एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। इसमें डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो लिवर के लिए रामबाण होता है। इसके अलावा अंजीर बीटा कैरोटीन और विटामिन्स से भी भरपूर होते हैं, जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है।