हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS-HCS अफसरों के तबादले, अनीश यादव को हैफेड का MD बनाया, देखें किसे क्या चार्ज?
IAS HCS Transfers in Haryana Administrative Reshuffle Update
IAS Transfers in Haryana: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। अफसरों को इधर से उधर करने के साथ उनके कार्यभार में बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार (10 अप्रैल) को एक बार फिर IAS और HCS अफसरों के तबादले किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ही अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है।
हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब IAS अनीश यादव को (HAFED - Haryana State Cooperative Supply and Marketing Federation Limited) का MD लगाया गया है। अनीश यादव अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा यह चार्ज संभालेंगे। पहले यह चार्ज IAS विजय सिद्प्पा के पास था। नीचे विस्तार से देखिये किस अफसर के पास अब क्या चार्ज रहेगा?


