aaj ka itihas

History of 05 May 2024 (05 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 05 May 2024

History of  05 May : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1818-प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म।

1821-फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन।

1883-सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।

1916-भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह का जन्म।

1919-पेरिस में रेडक्रास सोसायटी की स्थापना।

1937-परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म।

1944-महात्मा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1949-भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।

1954-भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म।

1961-कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।

1970-भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म।

1984-फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।

1988-एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया।

1999-रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।

2003-भारत-बंगलादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।

2005-ब्रिटेन में मतदान, टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर।

2006-प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन।

2008-डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।

2010-राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 01 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 4 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

2017-इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।

2017-भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन।

2020-कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,583 तक पहुंची। संक्रमण के कुल मामले 46,711 हो गए।

यह भी पढ़ें:

History of 04 May 2024 (04 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 03 May 2024 (03 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 02 May 2024 (02 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये