aaj ka itihas

History of 03 May 2024 (03 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

01-Aaj-Ka-itihas 1

History of 03 May 2024

History of  03 May : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1660-स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1764-बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।

1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।

1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।

1896-भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी के कृष्ण मेनन का जन्म।

1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।

1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।

1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।

1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।

1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म

1961-कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।

1965-कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन।

1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।

1981-भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।

1989-देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।

1993-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।

1998-'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।

2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया।

2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

2004-वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।

2005-भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन।

2006-पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।

2006-भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।

2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।

2008-पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।

2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।

2016-कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।

2016-63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।

2021-भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगमोहन मल्होत्रा का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 02 May 2024 (02 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 01 May 2024 (01 मई , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 30 April 2024 (30 अप्रैल, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये