aaj ka itihas

History of 02 January 2024 (02 जनवरी, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Jane-aaj-ka-itihas

History of 02 January 2024

History of 02 January : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1757 – ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।

1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1878 – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म।

1905 – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार एवं उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म।

1940 – भारतीय अमेरिकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1950 – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. राधाबाई का निधन।

1954 – भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार की शुरुआत की गयी।

1970 – प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म हुआ।

1989 – लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी की असामाजिक तत्वों की पिटाई से मौत।1989 – रणसिंघे प्रेमदासा श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

1991 – तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

1998 – नाइजर के प्रधान मंत्री हामा अमादाउ को राष्ट्रपति इब्राहीम बारेमआनससेरा की हत्या के षड़यंत्र के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

2008 – सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं।

2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फांसी दी गई।

यह भी पढ़ें:

History of 31 December 2023 (31 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 30 December 2023 (30 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये