aaj ka itihas

History of 30 December 2023 (30 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

10-History

History of 30 December 2023

History of 30 December : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1703 : जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
 

1706 : पुद्दुचेरी के संस्थापक और भारत में फ्रांसीसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन।

1803 : ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया।

1861 : अमेरिकी बैंक ने सोने पर भुगतान रोक दिया।

1865 : सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का बंबई में जन्म।

1870 : स्पेन के प्रधानमंत्री की हत्या।

1873 : अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।

1906 : ढाका में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना।

1919 : लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।

1922 : सोवियत संघ (यूएसएसआर) की स्थापना।

1935 : प्रथम भारतीय शतरेंज मास्टर मैनुअल आरो का जन्म।

1938 : वीके ज़ोर्किन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन प्रणाली का पेटेंट कराया।

1943 : स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आज़ादी का झंडा लहराया।

1947 : रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ देश में राजशाही का अंत और लोकतंत्र की स्थापना।

1949 : भारत ने चीन को मान्यता दी।

1971 : प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन।

1975 : हिन्दी के कवि दुष्यंत कुमार का निधन।

1979 : पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अपनाया।

1993 : वेटिकन ने इजराइल को मान्यता दी।

1993 : इज़राइल और वेटिकन ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।

1996 : ग्वाटेमाला में पिछले 36 वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध की समाप्ति।

2002 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2006 : पूर्व इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई।

2007 : स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

2011 : कनाडाई ऑटो कर्मचारियों ने लंदन, ओन्टारियो में कैटरपिलर इंक के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र के खिलाफ हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।

2012 : पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत।

2013 : सऊदी अरब सरकार लेबनान की सेना को मजबूत करने और फ्रांस से हथियार खरीदने के लिए लेबनान को 3 अरब डॉलर देने पर सहमत।

2018 : भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्मात और निर्देशक मृणाल सेन का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 29 December 2023 (29 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 28 December 2023 (28 दिसंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये