Himachal Govt Announced Holiday on 22 January Ramlala Pran-Pratishtha

हिमाचल में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी; रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते आदेश, CM ने कहा- सभी लोग दीये जलाएं, मैं भी जलाऊंगा

Himachal Govt Announced Holiday on 22 January Ramlala Pran-Pratishtha

Himachal Govt Announced Holiday on 22 January Ramlala Pran-Pratishtha

Himachal Holiday on 22 January: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोगों ने अपने घर दिवाली की तरह सजा दिए हैं। राम मंदिर और रामलला को लेकर लोगों की खुशी देखती ही बन रही है। वहीं अब हिमाचल सरकार ने भी 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम/संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे।

Himachal Govt Announced Holiday on 22 January Ramlala Pran-Pratishtha

 

CM ने कहा- सभी लोग दीये जलाएं, मैं भी जलाऊंगा

वहीं हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कहा कि राम किसी पार्टी के नहीं हैं और न ही वह किसी एक हैं। वह तो सबके हैं। सीएम ने कहा कि  राम भारत के आदर्श हैं, भारत की संस्कृति हैं। इसलिए भारत की जनता को भगवान राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। सीएम ने हिमाचल के लोगों से लोगों से अपील की है कि, वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीये जरूर जलाएं। सीएम ने कहा कि मैं भी दीये जलाऊंगा और अपने घर को सजाऊँगा।

 

कुछ राज्यों में पूरे दिन की छुट्टी तो कहीं 'हाफ डे'

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों और संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी कर दी है। वहीं केंद्र सरकार के साथ-साथ गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। जबकि उत्तर प्रदेश, गोवा, पुडुचेरी, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में पूरे दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

दिल्ली में AAP रामलीला करा रही

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते आम आदमी पार्टी दिल्ली में 20 से 22 तारीख तक तीन दिन की रामलीला करा रही है। वहीं आप 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरी दिल्ली में शोभायात्रा भी निकालेगी। साथ ही पूरी दिल्ली में भंडारे का आयोजन भी करेगी। AAP द्वारा सुंदरकांड का भी आयोजन किया जा रहा है।