भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को होगी रवाना, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें इसकी खासियत
first hydrogen train to be flagged off by PM Modi
जींद। first hydrogen train to be flagged off by PM Modi, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई दिन शुक्रवार से रफ्तार भरेगी।। जींद-सोनीपत ट्रैक पर ट्रेन दौड़ लगाएगी। हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाएंगे।

जींद पहंचे एडीआरएम संजीव कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, एसपीजी ने रेलवे जंक्शन और सीआरएसयू में हेलीपैड का निरीक्षण किया। पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम नायब सैनी ने सभी तैयारियों का जायजा लिया।

इसके साथ ही ट्रेन का अंदर का लुक भी सामने आया है। लोग इसके अंदर के लुक को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। रफ्तार भरने से पहले ट्रेन का ट्रायल पूरा हो गया है। ट्रेन शकूरबस्ती से जांच के बाद जींद पहुंच गई है। ट्रेन को उद्घाटन से पहले फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा।

हाइड्रोजन ट्रेन के साथ पीएम मोदी जींद और नरवाना में नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेशभर की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत जाने के लिए 50 स्कूली विद्यार्थियों को चयन करने के लिए कहा गया है।