हरियाणा CM ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र; बाढ़ के संकट में मदद की बात कही, कहा- जहां भी सहायता मांगेंगे, वहां भेजेंगे

Punjab Flood Crisis Haryana CM Letter To Chief Minister Bhagwant Mann

Punjab Flood Crisis Haryana CM Letter To Chief Minister Bhagwant Mann

Punjab Flood Crisis: भारी बारिश के चलते पंजाब के 7 से ज्यादा जिले इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घरों में पानी भर चुका है। रास्ते पानी में डूब चुके हैं। वहीं सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न है। खेतों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। जहां ऐसे में बाढ़ पीड़ित लोग इस प्राकृतिक आपदा में व्यापक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्हें राशन-पानी और रहने के लिए जूझना पड़ रहा है।

हालांकि, भगवंत मान सरकार की तरफ से पीड़ित लोगों के लिए सरकारी सहायता लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ितों के लिए राहत केंद्र बनाए गए हैं। सरकार बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ उन तक राशन-पानी पहुंचा रही है। वहीं इस बीच हरियाणा की ओर से पंजाब को इस बाढ़ संकट में हर संभव मदद देने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सीएम भगवंत मान को इस बारे में पत्र लिखा है।

सीएम सैनी ने सीएम मान को लिखे पत्र में कहा, ''पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वहां लोग भारी कष्ट झेल रहे हैं। यह देखना अत्यंत दुखद है। हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता इस कठिन समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है। यदि पंजाब को किसी भी तरह की मदद हरियाणा की ओर से चाहिए तो इसके लिए हरियाणा तत्पर है। सीएम मान ने कहा कि, पंजाब में जहां पर भी सहायता मांगी जाएगी, हरियाणा की ओर से वहां हर संभव सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएगी।''

Punjab Flood Crisis Haryana CM Letter To Chief Minister Bhagwant Mann