चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की न्यूनतम मजदूरी दरों की अधिसूचना

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

संशोधित डीसी रेट्स की अधिसूचना जारी, कर्मचारियों की सैलरी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
क्रॉसर: डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने जारी किया आदेश, 1 अप्रैल 2025 से बढ़ेगी न्यूनतम मजदूरी
कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जताया डिप्टी कमिश्नर का आभार

चंडीगढ़, 28 अगस्त (साजन शर्मा) Notification of Minimum Wage Rates: चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से वीरवार शाम एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने वर्ष 2025-2026 के लिए संशोधित डीसी रेट्स की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना शाम 6.45 बजे जारी की गई, जिससे शहर के लगभग 18,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। नए संशोधित रेट्स के तहत कुल 537 कैटेगरीज की सैलरी में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा वीरवार को यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए संशोधित न्यूनतम मासिक वेतन दरें घोषित की गई हैं। यह आदेश वित्त विभाग के पत्र संख्या 7004/एफ 41/80571 (एफआईएन. जीईएन) दिनांक 21 नवम्बर 1941 के तहत जारी किया गया है। यह संशोधित दरें 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी।  उपायुक्त निशांत कुमार यादव द्वारा हस्ताक्षरित इस अधिसूचना में विभिन्न सरकारी और स्वायत्त निकायों के लिए वेतन और भत्तों से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

लंबे समय से डीसी रेट्स में वृद्धि की मांग कर रही कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाईज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ ने इस निर्णय का स्वागत किया है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को अधिसूचना की प्रति सौंपी गई। इस अवसर पर      कमेटी ने निशांत कुमार यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद प्रकट किया। महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि यह अधिसूचना कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को प्रशासन और कमेटी के बीच हुई वार्ता के बाद भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था। उस समय माननीय एडीसी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही रेट्स की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसे आज पूर्ण कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि अधिसूचना में   कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का यह कदम चंडीगढ़ में काम कर रहे हजारों मजदूरों और सहायकों के लिए एक राहत की खबर है। इस निर्णय से उनकी जीवनशैली में सुधार आने की उम्मीद है। यह वृद्धि श्रमिकों के कल्याण और महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस आदेश का अनुपालन सभी संबंधित विभागों को 1 अप्रैल 2025 से सुनिश्चित करना होगा।

मासिक वेतन और छुट्टियाँ

अधिसूचना के अनुसार, मासिक आधार पर नियोजित कर्मचारियों को छुट्टियों के बावजूद उनके निर्धारित मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह नियम कर्मचारियों के लिए आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अधिसूचना चंडीगढ़ प्रशासन के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों पर लागू होगी। हालाँकि, ये निकाय अपने कर्मचारियों के लिए इन दरों को अपनाने का निर्णय स्वयं लेंगे। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार, पंजाब सरकार, हरियाणा सरकार या    चंडीगढ़ में स्थित अन्य सरकारों के स्वायत्त निकाय भी इन दरों को अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं। अधिसूचना में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरें नियमित कर्मचारियों के वेतन पर आधारित हैं और ड्यूटी के घंटों तथा कार्य की प्रकृति पर निर्भर करती हैं। विभाग और संस्थाएँ अपने स्तर पर अतिरिक्त वेतन, भत्ते या सुविधाएँ तय कर सकते हैं। यह दरें 8 घंटे की ड्यूटी के लिए निर्धारित की गई हैं, और अंशकालिक कर्मचारियों की प्रति घंटा दर की गणना तदनुसार की जाएगी। अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ कर्मचारी (संशोधित वेतन) नियम 2023 के तहत जारी अधिसूचनाओं (संख्या 7000/15/8-एफ एंड पीओ(7)/2023/4354, दिनांक 29 मार्च 2023 और संख्या 8315, दिनांक 14 जून 2023) में शामिल न होने वाले पदों को फ्रीज किया गया है। यदि कोई नया पद पाया जाता है या संबंधित विभाग से कोई प्रतिनिधित्व प्राप्त होता है, तो उनकी समीक्षा की जाएगी।

न्यूनतम मजदूरी दरें (चंडीगढ़ जिला, 2024-25 और 2025-26)

कुछ प्रमुख पदों के मासिक वेतन (2024-25 की तुलना में 2025-26)

पद का नाम :  2024-25 का वेतन : 2025-26 का संशोधित वेतन
पशु परिचारक / कलेक्टर 21,600  :22,680
सहायक मिस्त्री 21,600  :22,680
अटेंडेंट              21,600  :22,880
नाविक           21,600  :22,880
धोबी              21,600  :22,680
डायलिसिस मशीन ऑपरेटर 22,080  :22,680
चपरासी / होम चपरासी 21,600 :22,680
हेमर मैन             21,500 :22,680
बस क्लीनर             21,600 :22,660
ड्रेसर             21,600 :22,680
सहायक बेयरर           21,600       :22,680
आया                      21,600     :22,680
बेलदार                    21,600     :22,680
चौकीदार                  21,600     :22,680
रसोइया-सह-सहायक    21,600     :22,680
धोबी (वाशरमैन)        21,600     :22,680
अस्पताल कुली            21,600    :22,680
माली                      21,600     :22,680
सफाई कर्मचारी           21,600     :22,680
एयरो मॉडलिंग प्रशिक्षक  24,222    :25,433
आयुष्मान मित्र            24,222     :30,850
क्लर्क                     29,663    :30,850
डेटा एंट्री ऑपरेटर        29,663     :30,850
इलेक्ट्रीशियन             25,791     :26,823
ड्राइवर हेवी               28,203     :30,850
मेडिकल रिकॉर्ड क्लर्क   28,203     :30,850
फार्मासिस्ट                29,884    : 31,378
स्टाफ नर्स/नर्स            40,494    : 42,519
चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथी) 47,186 :53,806

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates

Notification of Minimum Wage Rates