Haryana Farmers to Get

हरियाणा में वैकल्पिक फसलों पर किसानों को मिलेगा 8 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान

pp

Haryana Farmers to Get

Haryana Government ने “मेरा पानी, मेरी विरासत” योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसे राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया है। योजना के तहत धान की जगह कम पानी वाली वैकल्पिक फसलें उगाने वाले किसानों को 8 हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा।

सरकार के अनुसार मक्का, कपास, अरहर, मूंग, मोठ, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, तिल, अरंडी, मूंगफली, चारा फसलें, प्याज, सब्जियां, पॉपुलर और सफेदा जैसी फसलें लगाने वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। जिन किसानों ने धान न लगाकर खेत खाली छोड़ा है, उन्हें भी योजना के तहत शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा दलहन, तिलहन और कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2 हजार रुपये अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो चुकी है और केवल Meri Fasal Mera Byora Portal पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान ही पात्र माने जाएंगे।

राज्य सरकार ने धान की सीधी बिजाई योजना को भी महेंद्रगढ़ को छोड़कर सभी जिलों में लागू कर दिया है। धान की डायरेक्ट सीडिंग करने वाले किसानों को भौतिक सत्यापन के बाद 4500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जाएगी।

सरकार ने किसानों को 15 जून तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। साथ ही 15 जून तक पारंपरिक तरीके से धान की रोपाई पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला भी लागू किया गया है, ताकि भूजल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।