Hardik Pandya World Cup 2023| हार्दिक पंड्या अब नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप 2023 के बाकी मैच, टखने में चोट के कारण दिया गया आराम

टीम इंडिया को बड़ा झटका; हार्दिक पंड्या अब नहीं खेल पाएंगे World Cup, दुख के साथ कही ये बात

Hardik Pandya Out From World Cup 2023 Remaining Matches

Hardik Pandya Out From World Cup 2023 Remaining Matches

Hardik Pandya World Cup 2023: टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गेंदबाज और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब वर्ल्ड कप 2023 के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। टखने में चोट आने के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें आराम दिया है। पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं। बताया जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

हार्दिक पंड्या ने ट्वीट कर कही ये बात

हार्दिक पंड्या ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''इस तथ्य को पचाना मुश्किल है कि मैं विश्व कप के शेष भाग में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन मैं पूरी भावना के साथ टीम इंडिया के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उत्साहवर्धन करूंगा। सभी की शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, यह अविश्वसनीय है। परंतु हमारी यह टीम विशेष है और मुझे यकीन है कि यह टीम हम सभी को गौरवान्वित करेगी। बता दें कि, हार्दिक पंड्या ने वर्ल्ड कप 2023 के मैचों में अपने विरोधियों को पस्त कर दिया है। हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी से विरोधियों के बल्ले थमते नजर आए हैं।

Hardik Pandya Out From World Cup 2023 Remaining Matches
Hardik Pandya Out From World Cup 2023 Remaining Matches

 

आपको बता दें कि, आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 की शुरुवात 5 अक्टूबर से हुई थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच खेला गया था। इसके बाद 8 अक्टूबर को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच हुआ था। जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था। इसमें भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके बाद 15 अक्टूबर को टीम इंडिया की अपने घोर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 'महाजंग' हुई। यहां भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके बाद 19 अक्टूबर को पुणे में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। यहां भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

इसके बाद 22 अक्टूबर को धर्मशाला में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के साथ भिड़ंत हुई। यहां भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके बाद 29 अक्टूबर को लखनऊ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया। यहां भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वहीं हाल ही में 2 नवंबर को टीम इंडिया और क्वालीफायर टीम श्रीलंका के बीच मुंबई में मुकाबला हुआ। यहां भी टीम इंडिया ने जीत हासिल की। वहीं अब 5 नवंबर को कोलकाता में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका का मैच होना है। इसके बाद 11 नवंबर को भारत और क्वालीफायर टीम के बीच बेंगलुरु में मुकाबला होगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच मुंबई और कोलकाता में होंगे। जबकि फाइनल की डेट 19 नवंबर है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी अहमदाबाद के क्रिकेट मैदान पर होगा।