Gurugram Car Trala Accident: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, गुरुग्राम में सरियों से लदे ट्राले से टकराई कार

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: गुरुग्राम में सरियों से लदे ट्राले से टकराई कार, टक्कर के बाद सरिये चीर-फाड़ करते हुए अंदर घुसे

Gurugram Car Trala Accident

Gurugram Car Trala Accident

Gurugram Car Trala Accident : हरियाणा से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है| यह हादसा गुरुग्राम में हुआ| जहां एक कार की सरियों से लदे एक ट्राले के साथ जोरदार टक्कर हो गई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले में लदे सरिये चीर-फाड़ करते हुए कार के अंदर जा घुसे|

यह भी पढ़ें - पंजाब में हाईवे पर हादसे की खौफनाक तस्वीर: कार के हुए टुकड़े-टुकड़े, ऊपर ही पलट गया बजरी लदा ट्राला, इतने लोगों की मौत

 

जिस ट्राले से टकराई कार

Gurugram Car Trala Accident
Gurugram Car Trala Accident
Gurugram Car Trala Accident
Gurugram Car Trala Accident

बताया जाता है कि, हादसे के वक्त कार में एक से ज्यादा लोगों की मौजूदगी थी| जिन्हें सरियों ने बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है| हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सरियों से फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया| हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है|

हादसे के बाद कार की तस्वीर

Gurugram Car Trala Accident
Gurugram Car Trala Accident

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्या कहा?

इधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें 112 पर कॉल आई थी कि सड़क पर जा रहे सरियों से लदे ट्राले से एक कार पीछे से जा टकराई है और हादसे के बाद कार सहित उसमें सवार लोग सरियों में बुरी तरह से फंस गए हैं| अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची और काफी दिक्कत के बाद कार सवार लोगों को सरियों के बीच से निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया|

Gurugram Car Trala Accident
Gurugram Car Trala Accident

यह पढ़ें - गुरुग्राम वालों के मजे! अब Uber से ही Bus में सीट हो जाएगी बुक, ऐसे फटाफट मिलेगा टिकट, यहां तरीका जान लीजिये